सुलतानपुर- एसडीएम विदुषी सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन*

0 44

- Advertisement -

*सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुची जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह,सुनी समस्याएं*

*एसडीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन*

- Advertisement -

सुलतानपुर- उप जिलाधिकारी बल्दीराय विदुषी सिंह की अध्यक्षता में बल्दीराय तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह पहुँची। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना। जिला पंचायत अध्यक्ष ने अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं का निस्तारण करने को कहा।नायाब तहसीलदार गुलाब सिंह,बीडीओ सत्य नारायण सिंह,थानाध्यक्ष बल्दीराय अमरेंद्र बहादुर सिंह,एसडीओ विद्युत विभाग अरुण यादव व खंड शिक्षा अधिकारी बल्दीराय रोजी सिंह सहित अन्य तहसील स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।उप जिलाधिकारी द्वारा जनता की समस्याओं को बहुत ही गम्भीरता के साथ सुनने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही समस्याओं का निराकरण कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।कुल 96 शिकायतें आई।जिसमें राजस्व विभाग 54,पुलिस विभाग 15, शिक्षा विभाग 3, चकबंदी विभाग 2,विकास विभाग 14 व पूर्ति विभाग 6 शिकायतें आई।जिसमें से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।