सुलतानपुर सीडीओ अंकुर कौशिक द्वारा गोवंश आश्रय स्थल व नवीन प्राथमिक विद्यालय का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, मचा हड़कंप

0 67

- Advertisement -

*मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गोवंश आश्रय स्थल परसीपुर, वि0ख0 लम्भुआ का किया गया औचक निरीक्षण।*

सुलतानपुर 09 नवम्बर/ मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा गोवंश आश्रय स्थल परसीपुर, लम्भुआ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोवंश आश्रय स्थल पर कुल 364 गोवंश संरक्षित पाये गये, जिसमें 167 नर तथा 197 मादा है। उन्होंने सम्बन्धित को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन पशु शेड को गुणवत्तायुक्त यथाशीघ्र पूर्ण कराये।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निरीक्षण के समय गोवंश आश्रय स्थल में संरक्षित गोवंशों हेतु साफ-सफाई, खान-पान, भूषा, हरा चारा, दैनिक सत्यापन आदि का जायजा लिया गया। उन्होंने सम्बन्धित को निर्देशित किया कि संरक्षित गोवंशों को पर्याप्त मात्रा में चारा व दाना दिये जायें। उन्होंने सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि गोवंश आश्रय स्थल की नियमित साफ-सफाई, चूना आदि का छिड़काव किया जाय तथा गोवंशों को संक्रामक बीमारी से बचाव हेतु सभी तरीके अपनायें।

- Advertisement -

*मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नवीन प्राथमिक विद्यालय बेदूपारा, लम्भुआ किया गया निरीक्षण।*

 

सुलतानपुर 09 नवम्बर/मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा नवीन प्राथमिक विद्यालय बेदूपारा, लम्भुआ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्य पूर्ण पाया गया। उन्होंने विद्यालय को नियमानुसार हस्तगत कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
—————————————————–
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

*सुल्तानपुर ब्रेकिंग-जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले विजेथुआ महावीरन धाम होगा राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित* https://kdnewslive.in

सुल्तानपुर ब्रेकिंग-जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले विजेथुआ महावीरन धाम होगा राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित