सुलतानपुर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आई.जी.आर.एस. की प्रशिक्षण कार्यशाला कलेक्ट्रेट सभागार में हुई सम्पन्न।*

0 147

- Advertisement -

*मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आई.जी.आर.एस. की प्रशिक्षण कार्यशाला कलेक्ट्रेट सभागार में हुई सम्पन्न।*

सुलतानपुर 28 नवम्बर/जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आई0जी0आर0एस0 की आगामी माह से रिपोर्ट डिजिटल सिग्नेचर के माध्यम से अपलोड किये जाने के सम्बन्ध में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला में आई0जी0आर0एस0 के नोडल अधिकारी/अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पंकज सिंह ने आई0जी0आर0एस0 पर गुणवत्तापूर्ण आख्या लगाने के सम्बन्ध में विस्तृत दिशानिर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये।
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आगामी माह से आई0जी0आर0एस0 पर प्राप्त शिकायतों की आख्या डिजिटल सिग्नेचर के माध्यम अपलोड की जानी है। सभी अधिकारी व विभाग बदलते स्वरूप को भलीभॉति समझ/प्रशिक्षित हो लें। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/नोडल अधिकारी आई0जी0आर0एस0 द्वारा कई विभागों जैसे- राजस्व, विकास, पंचायतीराज विभाग द्वारा शिकायतों के सम्बन्ध में गलत आख्या लगाने पर नोटिस जारी करने की चेतावनी दी गयी।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी शैलेन्द्र मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 ओ0पी0 चौधरी, समस्त एसडीएम, डीसी मनरेगा अनवर शेख सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
—————————————————-
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित

- Advertisement -