सुलतानपुर-आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय सचिव सुभासपा ने विजेथुआ धाम में बजरंग बली का लिया आशीर्वाद*

0 60

- Advertisement -

*आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय सचिव सुभासपा अलका पाण्डेय ने भरी हुंकार।*

*जिले के विभिन्न कार्यक्रम में हुई शामिल, विजेथुआ धाम में बजरंग बली का लिया आशीर्वाद*

- Advertisement -

सुलतानपुर: सुभासपा राष्ट्रीय सचिव अलका पाण्डेय ने जिले के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम में शामिल हुई। सर्वप्रथम पूर्व विधयाक राम चन्द्र चौधरी के घर पूर्व में सम्पन्न हुए विवाह कार्यक्रम में न पहुँच पाने पर आज परिवार को आशीर्वाद दिया। इसके उपरान्त राष्ट्रीय सचिव ने विजेठुआ महाबीरन में बजरंग बली का आशीर्वाद लिया। विजेथुआ महाबीरन में आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

राष्ट्रीय सचिव श्रीमती अलका पाण्डेय ने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव को पूरे दम खम से लड़ा जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सतीश मिश्र व संघटन मंत्री राहुल श्रीवास्तव ‘ मोनू’ को निर्देशित किया कि आगामी लोक सभा चुनाव को मजबूत बनाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी करें और आम जन मानस का भरपूर सहयोग करें। राष्ट्रीय सचिव का पायगीपुर चौराहे व अमेठी के मुसाफिरखाना में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

राष्ट्रीय सचिव अलका पाण्डेय ने मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को मंत्री बनाये जाने के सवाल पर कहा कि देर का फल मीठा होता, उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व व प्रदेश के मुख्यमंत्री पर भरोसा जताते हुए कहा जल्द जी योगी सरकार कैबिनेट के विस्तार होगा जिसमें मा. अध्यक्ष जी शामिल होंगे। एक सवाल पर उन्होंने कहा प्रदेश में सपा अपने अंतरकलह से जूझ रही है। सपा के मुखिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो अपने परिवार नहीं हुआ वो प्रदेश व राष्ट्र का क्या भला कर सकता है।
विभिन्न कार्यक्रमो में दर्जनों पदाधिकारियों व सैकड़ो कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता सुभाष यादव, प्रदेश सचिव संजय दूबे, सुभासपा आई टी सेल के जिला अध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय, अनुराग श्रीवास्तव,देव पटेल, अभिषेक पटेल, शिवम पाण्डेय मौजूद रहे।

*सुलतानपुर-सीडीओ के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी भदैया द्वारा खेल मैदान का किया गया निरीक्षण।* https://kdnewslive.in

सुलतानपुर-सीडीओ के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी भदैया द्वारा खेल मैदान का किया गया निरीक्षण।