सुलतानपुर-भाजपा की ओर से आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में महिलाओं से राजनीति में आगे आने की उषा सिंह ने की अपील।

0 71

- Advertisement -

*आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कमतर नहीं हैं महिलाएं : ऊषा सिंह*

सुल्तानपुर – इसौली विधानसभा क्षेत्र के प्रज्ञा एकेडमी विद्यालय कुड़वार में भाजपा की ओर से आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में महिलाओं से राजनीति में आगे आने और अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया गया। इस दौरान महिलाओं को केंद्र सरकार की उनके हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कमतर नहीं हैं।महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देते हुए कहा कि राजनीति में भी महिलाओं को बराबर की भागीदारी करनी चाहिए। पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए।विशिष्ट अतिथि काशी क्षेत्र महिला मोर्चा की महामंत्री बबिता तिवारी ने महिलाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा,सम्मान को लेकर काफी संवेदनशील है।एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं की प्रत्येक क्षेत्र में भागीदारी बढ़ रही है।अध्यक्षता कार्यक्रम संयोजक व भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा निषाद व संचालन दयाराम अग्रहरि ने किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बबलू,बीडीओ सत्य नारायण सिंह,एडीओ पंचायत दयावंत सिंह,जया सिंह,गुलफूल,रेनू,मीणा पांड़े, यतेंद्र सिंह,पंकज सोनी मंडल अध्यक्ष सुषमा द्विवेदी,मंडल अध्यक्ष महावीर श्रीवास्तव,मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि,अमिता शुक्ला,दिलीप सिंह,सुनील सिंह, विशाल जायसवाल आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

*मरहूम शायर तेवर सुलतानपुरी की याद में डॉ डीएम मिश्र के आवास पर सांध्य गोष्ठी का हुआ आयोजन।*

मरहूम शायर तेवर सुलतानपुरी की याद में डॉ डीएम मिश्र के आवास पर सांध्य गोष्ठी का हुआ आयोजन।

*सनसनीखेज खबरों के लिए kd news up चैनल करें सब्सक्राइब।*

*#मशहूर शायर डॉडीएममिश्र के आवास पर मरहूम शायर तेवर सुलतानपुरी की याद में सांध्य गोष्ठी का हुआ आयोजन।*