सुल्तानपुर में कांग्रेस नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा कांग्रेसियों का जन् सैलाब

0 94

- Advertisement -

*सुल्तानपुर में कांग्रेस नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा कांग्रेसियों का जन् सैलाब*

*कांग्रेस जिलाध्यक्ष की अगुवाई में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का जनपद में जोरदार स्वागत*

- Advertisement -

सुल्तानपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वागत के लिए सुल्तानपुर में कांग्रेसियों का हुजूम उमड़ पड़ा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की अगुवाई में जनपद के सभी ब्लॉकों से आए भारी संख्या में कांग्रेसी पयागीपुर बाईपास पर 400 केवी गेस्ट हाउस के सामने एकत्रित हुए। आज नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का काफिला जैसे ही जनपद के पयागीपुर बाईपास पहुंचा जनपद के कांग्रेसी उत्साह पूर्वक कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद अजय राय जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, प्रियंका गांधी जिंदाबाद आदि नारों की सदाएं गूंज उठी। प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी मो अनीस खा, जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, शहर अध्यक्ष शकील अंसारी आदि कांग्रेसियों ने फूल माला पहनकर जोरदार स्वागत किया। ज्ञात हो कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करने वाराणसी (काशी) से बाई रोड हजारों से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ सुल्तानपुर होते हुए लखनऊ के लिए रवाना हो गए। दरअसल आपको बताते चलें कि पूर्वांचल के क्रांतिकारी जन नेता एवं कांग्रेस के नवागत प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को सुल्तानपुर के कांग्रेसी अपने बीच में पाकर खुशी से लवरेज हो गए, लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष को फूल माला पहनकर जोरदार स्वागत किया तत्पश्चात कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद अजय राय जिंदाबाद आदि नारों से जोरदार स्वागत किया। हजारों से अधिक गाड़ियों का काफिला सुल्तानपुर सीमा में प्रवेश करते ही कुछ समय के लिए ट्रैफिक पूरी तरह से थम गया था, नवागत प्रदेश अध्यक्ष की सुरक्षा में पुलिस के लोग नदारद दिखे, इस अवसर पर पूर्व मंत्री मोईद अहमद और बड़ी संख्या में कॉंग्रेस के नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।