सुल्तानपुर- अधिग्रहण विरोधी संघर्ष समिति की रविवार को बैठक हुई आयोजित।

0 103

- Advertisement -

*अधिग्रहण विरोधी संघर्ष समिति का गठन, डीएम को देंगे ज्ञापन*

सुल्तानपुर : शहर से सटे लोहरामऊ में अधिग्रहण विरोधी संघर्ष समिति की रविवार को बैठक आयोजित हुई। जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण एवं अधिग्रहण की चपेट में आ रहे खतौनी धारकों का दल शामिल हुआ। पं राम दयाल शुक्ला को प्रमुख दायित्व देते हुए यह निर्णय लिया गया कि प्रयाग अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाईपास पर होने वाले अधिग्रहण का विरोध किया जाएगा। प्रवक्ता सभासद अमोल बाजपेई को जिम्मेदारियां देते हुए कहा गया कि प्रकरण में आने वाली सभी बातों से सभी सदस्यों को अवगत कराएंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रभान तिवारी ने कहा की समस्याओं के समाधान के बिना अधिग्रहण की प्रक्रिया नहीं होने दी जाएगी। इसका व्यापक विरोध किया जाएगा। इस मौके पर लाल बहादुर द्विवेदी, ओम प्रकाश त्रिपाठी, धर्मेंद्र द्विवेदी, नीरज द्विवेदी, आशीष द्विवेदी, राजकुमार, दुर्गेश द्विवेदी, राम शिरोमणि वर्मा, राम शिरोमणि यादव आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

- Advertisement -

*सुल्तानपुर-12 साल बाद बेटे को सकुशल देखकर पिता की आंखे आई भर , परोपकार और सेवा के लिए संस्था का किया आभार व्यक्त।*

सुल्तानपुर-12 साल बाद बेटे को सकुशल देखकर पिता की आंखे आई भर , परोपकार और सेवा के लिए संस्था का किया आभार व्यक्त।