सुलतानपुर-*नौ वर्ष की उपलब्धियां 70 वर्षों पर भारी : एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह*

0 64

- Advertisement -

*नौ वर्ष की उपलब्धियां 70 वर्षों पर भारी : एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह*

सुल्तानपुर- भाजपा एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल में जितना विकास कार्य हुआ है उतना 70 सालों में नहीं हुआ। विकास कार्यों और उपलब्धियों के बल पर भाजपा लगातार तीसरी बार केंद्र में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। पीएम मोदी की अगुवाई में देश का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है।सोमवार को इसौली विधानसभा क्षेत्र के बल्दीराय तहसील सभागार में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर आयोजित प्रेस वार्ता में एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मेक इन इंडिया के तहत उद्योगों के विकास के लिए आधुनिक और सुविधाजनक बुनियादी ढांचा तैयार हुआ। डिफेंस इंडिस्ट्रयल कॉरिडोर योजना के जरिए रक्षा क्षेत्र में विदेशी निर्भरता कम हुई है और भारत पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ती हुई बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को समृद्धि बनाने के लिए किसान सम्मान निधि योजना चलाई गई है और नमामि गंगे योजना से सभी नदियों को स्वच्छ किया जा रहा है। केंद्र सरकार की ऐसी बहुत सारी उपलब्धियां है जिससे भारत समृद्धि और मजबूत बन रहा है।इस दौरान भाजपा मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुबंशी,मंडल अध्यक्ष हलियापुर कृष्ण कुमार यादव,बल्दीराय मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि,नरेंद्र अग्रहरि,युवा भाजपा नेता दिलीप सिंह,मुकेश सिंह,अतुल पांडेय,सुनील सिंह,अरविंद सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -

*सुल्तानपुर ब्रेकिंग-गोसाईगंज पुलिस पर लगा आरोप, दो माह की गर्भवती युवती ने किया आत्मदाह।*

सुल्तानपुर ब्रेकिंग-गोसाईगंज पुलिस पर लगा आरोप, दो माह की गर्भवती युवती ने किया आत्मदाह।