सुल्तानपुर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष विष्णु प्रकाश तिवारी का आज हुआ आकस्मिक निधन।

0 206

- Advertisement -

नहीं रहे कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आवास पर ली अंतिम सांस

पार्टी की मजबूती में दिया था अपना अहम योगदान :- अभिषेक सिंह राणा

- Advertisement -

सुल्तानपुर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष विष्णु प्रकाश तिवारी का आज आकस्मिक निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेस जनों में शोक की लहर दौड़ गई। पंडित विष्णु प्रकाश तिवारी कुड़वार ब्लाक के बहलोलपुर गांव के मूल निवासी थे बीते कई वर्षों से शहर के विनोबापुरी स्थित आवास मे परिवार के साथ रहते थे। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विष्णु प्रकाश तिवारी बाबू गनपत सहाय के साथ कॉंग्रेस की राजनीति में आये, लंबे समय तक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष के पद पर रहे, उसके बाद 1997 में तत्कालीन जिला अध्यक्ष पंडित अमरनाथ मिश्रा के निधन के बाद इन्हें कांग्रेस का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया था। ढाई वर्ष तक उन्होंने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष का पदभार संभाला। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विष्णु प्रकाश तिवारी कैप्टन सतीश शर्मा एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बेहद करीबी रहे उन्होंने वरिष्ठ नेता विष्णु प्रकाश तिवारी बहुत कुछ देने की इच्छा जताई लेकिन उन्होंने कुछ लेने से इनकार कर दिया था। वर्ष 2012 में इन्हें जिलाध्यक्ष बनाया गया था, 2 वर्ष तक जिलाध्यक्ष रहे, कांग्रेसी नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष विष्णु प्रकाश तिवारी के तीन बेटे थे जिनमें से एक बेटे का निधन हो गया है, छोटे पुत्र मदन तिवारी कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद पर हैं । पूर्व जिलाध्यक्ष ने शहर स्थित विनोबापूरी आवास पर दोपहर लगभग 1 बजे के आसपास उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की खबर सुनते ही भारी संख्या में कांग्रेसजन व उनके शुभचिंतक उनके अंतिम दर्शन के लिए विनोबापूरी मोहल्ले में स्थित आवास पर पहुंच गए, जहां उन्हें अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शाम 4 बजे के आसपास अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को जिला कांग्रेस कमेटी लाया गया जहां भारी संख्या में लोग उनके दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे है। कल गुरुवार को कुड़वार घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने नम आंखों से बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष विष्णु प्रकाश तिवारी के आकस्मिक निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है, बहुत ही सरल सहज व स्वभाव के धनी थे उन्होंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस के लिए समर्पित किया था, अंतिम सांस तक उन्होंने कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए अपना अहम योगदान दिया। जिनकी कमी पार्टी को हमेशा खलेगी। इस मौके पर प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी अनीश खान वरिष्ठ नेता लक्ष्मी कांत मिश्र शहर अध्यक्ष शकील अंसारी डीसी पांडे अमोल बाजपेई नगरपालिका प्रत्याशी वरुण मित्र ओम प्रकाश दुबे धर्मराज मित्र आवेश अहमद विजयपाल जेपी सिंह वरिष्ठ नेता रामा रे पाठक ओमप्रकाश सिंह कृष्ण कुमार मिश्र हौसला भीम पवन मिश्र मनीष तिवारी नकी जाफर सहित सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे।

सुलतानपुर-हिन्दू युवा वाहनी के पूर्व उपाध्यक्ष ने कहा जल्द हो गौकशो की गिरफ्तारी तो प्रधान ने कहा गांव में काफी दिनों से चल रहा था गोरखधंधा।

सनसनीखेज खबरों के लिए kd news up चैनल करें सब्सक्राइब।


हिन्दू युवा वाहनी के पूर्व उपाध्यक्ष ने कहा जल्द हो गौकशो की गिरफ्तारी तो प्रधान ने कहा काफी दिनों से चल रहा था गोरखधंधा।