पूजा करा रहे पुरोहित की बाइक उड़ा ले गए चोर

0 127

- Advertisement -

पूजा करा रहे पुरोहित की बाइक उड़ा ले गए चोर

-सीताकुंड पुलिस चौकी क्षेत्र का मामला, कुश की शोभायात्रा में शामिल होने आए थे पुजारी

- Advertisement -

सुल्तानपुर। भगवान कुश की शोभायात्रा में शामिल होने आए एक पुरोहित की सीताकुंड धाम से बाइक चोरी हो गई है। पूजा पाठ कराने के बाद घर जाने के लिए उठे पुरोहित ने मोटर साइकिल गायब देख दंग रह गए। काफी खोजबीन के बाद भी उनकी बाइक नहीं मिली।
देहात कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत अभियाकला निवासी बृजेश त्रिपाठी शुक्रवार को सीताकुंड धाम पर कुश शोभायात्रा की पूजा अर्चना के लिए आमंत्रित किए गए थे। सुबह से ही वे पूजा पाठ एव अन्य कर्मकांड संपन्न कराने में जुटे थे। दोपहर बाद जब यात्रा निकली तो उन्हें भी छुट्टी मिली। इसके बाद पुरोहित श्री त्रिपाठी अपनी एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल संख्या एक्यू 5531 खोजने लगे, लेकिन वह मिली नहीं। बाइक चोरी होने से मायूस पुरोहित की मदद में कई लोग खोजबीन में उतरे, लेकिन कहीं पता नहीं चला। बता दें कि सीताकुंड पुलिस चौकी क्षेत्र में लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

होमगार्ड विभाग की तरफ से अमृत महोत्सव तिरंगा का हुआ आयोजन।

अपनेपन का अहसास कराने के लिए छात्राओं ने थाली में रोली टीका और रक्षा सूत्र रख कर पहुँची थाने।

सनसनीखेज खबरों के लिए kd news up यूट्यूब चैनल करें सब्सक्राइब।


अपनेपन का अहसास कराने के लिए छात्राओं ने थाली में रोली टीका और रक्षा सूत्र रख कर पहुँची थाने।