तहखाने से 24 वार्षिय युवक हुआ बरामद,चार लाख की मांगी गई थी फिरौती, चार लोग गिरफ्तार,देखे पूरी वीडियो रिपोर्ट।

0 814

- Advertisement -

खबर सुल्तानपुर जनपद से है जहां प्रेमी प्रेमिका ने सगे भाइयों के साथ मिलकर 4 लाख फिरौती मांगने की साजिश रच डाली,मामला जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बिरसिंहपुर का है जहां विकास गुप्ता का बीते 21 अगस्त को अपहरण किये जाने की सूचना मिली।

- Advertisement -


तहखाने से 24 वार्षिय युवक हुआ बरामद,चार लोग गिरफ्तार

पुलिस डिजिटल सेवाओ के जरिए तहखाने में पहुंच कर अपरहृत युवक को खोजने में सफलता प्राप्त की। स्वाट टीम प्रभारी उपेंद्र सिंह व सीओ कृष्णकांत सरोज की टीम को एसपी सोमेन वर्मा ने दिया 25,000 का ईनाम घोषित किया । अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने खुलासा करते हुए गिरफ्तार पांच अपहरण के आरोपियों के खिलाफ लिखापढ़ी कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू की।
खबर विस्तार से प्राप्त सूचना के अनुसार वादी रामदौर सुत जगली प्रसाद निवासी विरसिंहपुर थाना जयसिंहपुर जिला सुलतानपुर के द्वारा विकास गुप्ता उम्र 23 वर्ष के अपहरण हो जाने के सम्बन्ध में थाना जयसिंहपुर पर प्रार्थना पत्र दिया गया

दिनांक 22.08.2022 को दोपहर 01.05 से 01.30 बजे के मध्य वादी के मोबाइल नम्बर पर उसके लड़के का अपहरण किये जाने और 04 लाख की फिरौती की मांग सम्बन्धी सूचना प्राप्त हुई। जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया।इस संवेदनशील घटना के अनावरण के लिये जमीनी सूचना विकसित करने के लिये SHO जयसिंहपुर के नेतृत्व में डिजिटल सूचना विकसित कर गठन घटना का
सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया।

मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम लखनपुर से आज दिनांक 24.08.2022 को समय 08.10 बजे सुबह गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना मे शामिल एक अन्य अभियुक्त सुनील पुत्र सीताराम निवासी ग्राम लखनपुर थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर भागने मे सफल रहा। अपहृत व्यक्ति विकास पुत्र रामदौर हरिजन उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम विरसिंहपुर जनपद सुलतानपुर को सकुशल बरामद किया गया। पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिये डी0आई0जी0 के अनुमोदन उपरान्त पुलिस टीम को 25000/- रूपये का ईनाम दिया जायेगा।


कोरोनो काल में हुई मौत के बाद उन परिवारों को क्या मिल रहा है लाभ,ऐसे तमाम लाभप्रद योजनाओं के बारे में देखे ख़ास इंटरव्यू।

प्रेस नोट संख्या-229
दिनांक- 24.08.2022
जनपद सुलतानपुर

थाना-जयसिंहपुर पुलिस टीम व स्वाट टीम द्वारा 72 घण्टों के अन्दर अपहरण का सफल अनावरण कर 04 लाख फिरौती मांगने वालों को 01 अदद अवैध असलहा मय कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

            प्राप्त सूचना के अनुसार वादी रामदौर सुत जगली प्रसाद निवासी विरसिंहपुर थाना जयसिंहपुर जिला सुलतानपुर के द्वारा विकास गुप्ता उम्र 23 वर्ष के गुमशुदा/अपहरण हो जाने के सम्बन्ध में थाना जयसिंहपुर पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि प्रार्थी के लड़के का कल दिनांक 21/08/22 को लगभग 10.30 AM पर फोन आया कि हम लोगो को विरसिंहपुर चौराहे भैरोपुर से टैम्पू लेकर मेला जाना है। अभी तक टैम्पू लावारिस हालत में भैरोपुर मे खड़ी है। दिनांक 22.08.2022 को दोपहर 01.05 से 01.30 बजे के मध्य वादी के मोबाइल नम्बर पर उसके लड़के का अपहरण किये जाने और 04 लाख की फिरौती की मांग सम्बन्धी सूचना प्राप्त हुई। जिस पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 296/22 धारा 364-A/342 IPC भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया। 
            *थाना- जयसिंहपुर अन्तर्गत हुये अपहरण के सम्बन्ध में श्री बृज भूषण अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन, लखनऊ द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही की समीक्षा की जाती है। जिसके क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र, अयोध्या श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के दिशा निर्देश के क्रम में व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी महोदय जयसिंहपुर के कुशल निर्देशन में प्र0नि0 जयसिंहपुर व स्वाट टीम के नेतृत्व में घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीम गठित की गयी थी*।
            इस संवेदनशील घटना के अनावरण के लिये जमीनी सूचना विकसित करने के लिये SHO जयसिंहपुर के नेतृत्व में डिजिटल सूचना विकसित कर थाना जयसिंहपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 296/22 धारा 364-A/342 IPC का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तगण 1. रमेश कुमार पुत्र सीताराम निवासी ग्राम लखनपुर थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर उम्र 36 वर्ष  2. लक्ष्मीकान्त हरिजन पुत्र श्री शिवनाथ उम्र 40 वर्ष निवासी कुर्मी बिजौली थाना जयसिंहपुर सुलतानपुर 3. बसन्त कुमार पुत्र जवाहिर निवासी ग्राम कारेबन उम्र 22 वर्ष थाना जयसिंहपुर सुलतानपुर 4. पूनम पुत्री कृष्णाप्रसाद नि0 संगिया नारायणपुर थाना बेबाना जनपद अम्बेडकर नगर को मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम लखनपुर से आज दिनांक 24.08.2022 को समय 08.10 बजे सुबह गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना मे शामिल एक अन्य अभियुक्त सुनील पुत्र सीताराम निवासी ग्राम लखनपुर थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर भागने मे सफल रहा। अपहृत व्यक्ति विकास पुत्र रामदौर हरिजन उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम विरसिंहपुर जनपद सुलतानपुर को सकुशल बरामद किया गया। पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिये *श्रीमान डी0आई0जी0 महोदय के अनुमोदनोपरान्त पुलिस टीम को 25000/- रूपये का ईनाम दिया जायेगा* । 

अभियुक्तगणों का नाम पता

  1. रमेश कुमार पुत्र सीताराम उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम लखनपुर थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर
  2. लक्ष्मीकान्त हरिजन पुत्र श्री शिवनाथ उम्र 40 वर्ष निवासी कुर्मी बिजौली थाना जयसिंहपुर सुलतानपुर
  3. बसन्त कुमार पुत्र जवाहिर निवासी ग्राम कारेबन उम्र 22 वर्ष थाना जयसिंहपुर सुलतानपुर
  4. पूनम पुत्री कृष्णाप्रसाद उम्र 18 वर्ष निवासी संगिया नारायणपुर थाना बेबाना जनपद अम्बेडकर नगर
  5. सुनील कुमार पुत्र सीताराम निवासी ग्राम लखनपुर थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर (फरार)

अपराधिक इतिहास
1- अभियुक्त रमेश कुमार पुत्र सीताराम निवासी ग्राम लखनपुर थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर
1.मु0अ0सं0 390/20 धारा 279/37/3638/427/504/506 भादवि थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर
2.मु0अ0सं0 663/20 धारा 323/452/506/506 भादवि थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर
3.मु0अ0सं0 296/22 धारा 364-A/342 भादवि थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर
4.मु0अ0सं0 298/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर

2- अभियुक्त फरार अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र सीताराम निवासी ग्राम लखनपुर थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर
1.मु0अ0सं0 328/18 धारा 60/63/419/420 भादवि थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर
2.मु0अ0सं0 296/22 धारा 364-A/342 भादवि थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर

बरामदगी

  1. 01 अदद .0315 बोर अवैध तमंचा व 01 अदद जिंदा कारतूस

गिरफ्तारी का दिनांक, समय तथा स्थान
आज दिनांक 24.08.2022 को समय 08.10 बजे सुबह, थाना स्थानीय अन्तर्गत ग्राम लखनपुर से

 *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*-
  1. श्री प्रेम चन्द सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जयसिहंपुर जनपद सुलतानपुर
  2. उ0नि0 उपेन्द्र सिंह प्रभारी स्वॉट/सर्विलांस टीम जनपद सुलतानपुर
  3. उ0नि0 अनिल कुमार सक्सेना चौकी प्रभारी सेमरी बाजार थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर
  4. हे0का0 अनुराग सर्विलांस टीम जनपद सुलतानपुर
  5. हे0का0 संतोष स्वॉट टीम जनपद सुलतानपुर
  6. हे0का0 समरजीत स्वॉट टीम जनपद सुलतानपुर
  7. हे0का0 रामआशीष चौरसियां थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर
  8. का0 विकास स्वॉट टीम जनपद सुलतानपुर
  9. का0 तेजभान स्वॉट टीम जनपद सुलतानपुर
  10. का0 कुलदीप सिंह थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर
  11. का0 अनिल मौर्या थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर
  12. का0 प्रदीप कुमार थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर
  13. का0 योगेश मिश्रा थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर
  14. म0का0 बसन्ती गिरी थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर