#Sultanpur-#उत्तरप्रदेशयुवाप्रजापतिजागृतिसमिति के #बैनरतले #मंत्री ने #मेधावियों को किया #सम्मानित।

0 145

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश युवा प्रजापति जागृति समिति के बैनर तले मंत्री ने मेधावियों को किया सम्मानित

 सुलतानपुर, 14 नवम्बर। उत्तर प्रदेश के आद्योगिक विकास राज्यमंत्री डॉ  धर्मवीर  प्रजापति ने रविवार को यहां कहाकि आमजन भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ा है और 2022 में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी। एक्सप्रेस वे से दूरियां कम हुई है तथा विकास के अनेक रास्ते तैयार होंगे। 

सुलतानपुर में उत्तर प्रदेश युवा प्रजापति जागृति समिति के बैनर तले आयोजित सम्मान व सामाजिक समरसता कार्यक्रम में भाग लेने आये राज्यमंत्री श्री प्रजापति ने मेधावी छात्र छात्राओं, समाजसेवियों, चिकित्सको, अधिवक्ता, पत्रकारों, व चिकित्सको को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर कहाकि केंद्र में नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार में भ्रष्टाचार मुक्ति की ओर है। दोनों सरकारों ने देश से बहुत बड़ा भ्रष्टाचार खत्म किया हैं। आज हम जन कल्याणकारी योजनाओं का एक रुपया भी भेजते है तो पूरा एक रुपया लाभार्थी को मिलता हैं। एक समय कांग्रेस की सरकार के प्रधानमंत्री खुद कहते थे हम दिल्ली से जनता को एक रूपया भेजते है तो पंद्रह पैसे नीचे पहुंचता है। मोदी सरकार ने तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक शत प्रतिशत पहुंचाया हैं। 
 एक सवाल के जबाब में श्री प्रजापति ने पूरे दावे के साथ कहाकि उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के लोगो में कोई भ्रम नही है, सभी भाजपा के साथ है।  उन्होंने कहाकि वह सरकार में हैं इसलिए नही कह रहे वह संगठन में भी मजबूत कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं व आम जन  हम कहते है कि उत्तर प्रदेश की आम जनता सरकार के साथ है। 2022 में भारतीय जनता पार्टी की बहुमत में सरकार बनेगी। 
   उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत ही अच्छी है। पिछली सरकारों में शाम होने के साथ बहन बेटियों का निकलना मुश्किल होता था। आज देर रात तक भी बहन बेटियों सुरक्षित काम कर रही हैं। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश युवा प्रजापति जागृति समिति के प्रदेश अध्यक्ष मगरू प्रजापति, प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र भार्गव प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद ने मंत्री जी को चांदी का मुकुट, तलवार, प्रतीक चिन्ह व 51 किलो की माला भेट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

#Sultanpur-#मरीजो के पास तक #स्वास्थ्यसुविधा पहुँचना ही #सबसेबड़ीसेवा है- #डाँ रामजी गुप्ता।

- Advertisement -