प्रतापगढ़-स्मैक के साथ रिवाल्वर व कारतूस के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

0 422

- Advertisement -

15 ग्राम स्मैक व स्मैक बिक्री के 41000/-रु0, 01 अदद रिवाल्वर व कारतूस के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट अद्वैत दशरथ तिवारी

- Advertisement -

प्रतापगढ़ ।अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कल दिनांक 01.11.2020 को थाना अन्तू से उ0नि0 श्री रोहित कुमार मय हमराह व स्वाट टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र अन्तू के अदमापुर मोड़ के पास से 03 व्यक्तियों को 15 ग्राम स्मैक व स्मैक बिक्री के 41000/-रु0, 01 अदद रिवाल्वर व 03 अदद खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः01. अजय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू पुत्र स्व0 जगदीश सिंह नि0 अदमापुर थाना अंतू जनपद प्रतापगढ़।

  1. उदय प्रताप सिंह उर्फ बच्चा पुत्र स्व0 जगदीश सिंह नि0 अदमापुर थाना अंतू जनपद प्रतापगढ़।
  2. अमित सिंह उर्फ अभिषेक सिंह पुत्र स्व0 अभय प्रताप सिंह नि0 अदमापुर थाना अंतू जनपद प्रतापगढ़।
    बरामदगी-01. 15 ग्राम स्मैक (तीनों अभियुक्तों के पास से क्रमशः 05-05 ग्राम)
  3. स्मैक बिक्री के 41000/-रु0 नगद (अभियुक्त अजय के पास से 14500/-रु0, अभियुक्त उदय प्रताप के पास से 12500/-रु0 व अभियुक्त अमित सिंह के पास से 14000/-रु0)
  4. 01 अदद अवैध रिवाल्वर व 03 अदद खोखा कारतूस (अभियुक्त उदय प्रताप के पास से)
    पंजीकृत अभियोगः01. मु0अ0सं0- 538/20 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम अजय प्रताप सिंह उपरोक्त।02. मु0अ0सं0- 539/20 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम उदय प्रताप सिंह उपरोक्त।
  5. मु0अ0सं0- 540/20 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम अमित सिह उपरोक्त।04. मु0अ0सं0- 541/20 धारा 5/25 आम्र्स एक्ट बनाम उदय प्रताप सिंह उपरोक्त के खिलाफ कार्रवाई की गई है।