सुल्तानपुर-जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने क्रय केन्द्र कूरेभार का किया औचक निरीक्षण।

0 166

- Advertisement -

जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने क्रय केन्द्र कूरेभार का किया औचक निरीक्षण।

        सुलतानपुर 05 नवम्बर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज अपने नियमित भ्रमण के क्रम में धान क्रय केन्द्र कूरेभार, विकास खण्ड कूरेभार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय केन्द्र पर उपलब्ध समस्त क्रय उपकरण चेक किये गये। पावर विनोइंग फैन, जनरेटर चलता हुआ ठीक स्थिति में पाया गया, नमी मापक यंत्र की बैट्री डाउन पायी गयी, जिसे जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को चेन्ज कराने का निर्देश दिया। मौके पर किसान के धान ट्राली खड़ी थी और धान की तौल करायी जा रही थी उपस्थित किसान भारद्वाज, ग्राम बरौली, हरीराम वर्मा, ग्राम कौडि़यावा, पीयूष चन्द्र मिश्रा, ग्राम साधवाबारी आदि उपस्थित थे।
       जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानों से पूछा कि क्रय प्रक्रिया से संतुष्ट हैं अथवा नहीं, जिस पर किसानों द्वारा बताया गया कि उन्हें कोई परेशानी नहीं है। क्रय केन्द्र ठीक चल रहा है। इसके अतिरिक्त कुछ और धान से लदी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी लाइन में, जिनकी तौल करायी जानी थी। जिलाधिकारी ने क्रय केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि बारिश की स्थिति में धान को तिरपाल से ढक कर रखें और जिलाधिकारी द्वारा यह भी जायजा लिया गया कि केन्द्र पर तिरपाल उपलब्ध है कि नहीं, परन्तु केन्द्र पर तिरपाल उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि लगातार क्षेत्र के किसानों से सम्पर्क कर किसानों की धान की तौल ज्यादा से ज्यादा करायी जाय और किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिये।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, विपणन सहायक राम सुन्दर आदि उपस्थित रहे।

जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

- Advertisement -