सुल्तानपुर-डीएम व एसपी द्वारा चौक घण्टा घर से बड़ी दुर्गा प्रतिमा रथ यात्रा हेतु रस्सा खीचकर किया गया शुभारम्भ।

0 326

- Advertisement -

डीएम व एसपी द्वारा चौक घण्टा घर से बड़ी दुर्गा प्रतिमा रथ यात्रा हेतु रस्सा खीचकर किया गया शुभारम्भ।

केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने डीएम व एसपी को पारम्परिक पगड़ी बांधी तथा नगर पालिका अध्यक्ष को चुनरी ओढ़ाकर किया सम्मान।

- Advertisement -

       सुलतानपुर 31 अक्टूबर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना ने शनिवार को जनपद का ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव के अन्तिम दिवस पर चौक घण्टा घर से बड़ी दुर्गा प्रतिमा की आरती कराने के पश्चात दुर्गा प्रतिमा रथ यात्रा रस्सा से खीचकर  शुभारम्भ किया। केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने डीएम तथा एसपी को पारम्परिक पगड़ी बांधकर व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सुलतानपुर बबिता जायसवाल को चुनरी ओढ़ाकर सम्मान किया। तत्पश्चात समिति पदाधिकारियों द्वारा  दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने का संकल्प भी लिया गया। 
       चौक घण्टा घर दुर्गा प्रतिमा रथ यात्रा का शुभारम्भ करने के पश्चात डीएम व एसपी द्वारा सीताकुण्ड घाट स्थित दुर्गा प्रतिमा विसर्जित स्थल का निरीक्षण करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए एक प्रतिमा के साथ चार ही व्यक्ति मात्र को अनुमति है तथा मास्क लगाया जाना अनिवार्य है। इस पर सभी अधिकारी कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करायेंगे। 
       जिलाधिकारी ने गोमती तट स्थित सीताकुण्ड घाट पर आने वाली प्रतिमाओं के साथ श्रद्धालुओं को मास्क भी वितरित किया। उन्होंने कहा कि दुर्गा प्रतिमा रथ यात्रा एवं विसर्जन सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिये अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गोमती नदी में पॉच नाव की व्यवस्था की गयी है, जिस पर पुलिस कर्मी व गोताखोर लगाये गये हैं, जो आपात स्थितियों में सहयोग करेंगे।   
       इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) हर्षदेव पाण्डेय, उपजिलाधिकारी सदर रामजी लाल व सीओ सिटी सतीश चन्द्र शुक्ला, अन्य सम्बन्धित अधिकारी सहित केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारीगण व श्रद्धालु आदि उपस्थित रहे।   

जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।