प्रतापगढ़-हजार रू0 के नोट व 50 रू0 के नकली नोट के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार –

0 109

- Advertisement -

60 हजार रू0 (100 रू0 के 400 नोट व 50 रू0 के 400 नोट) के नकली नोट के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार –

रिपोर्ट अद्वैत दशरथ तिवारी

- Advertisement -

प्रतापगढ़।जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 31.10.2020 को थाना हथिगवां से थानाध्यक्ष श्री उदय त्रिपाठी मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र हथिगवां के जहानाबाद ओवर ब्रिज के पास से 01 व्यक्ति अनुज तिवारी पुत्र वेद प्रकाश नि0 कमालापुर थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 100-100 रू0 के 400 नकली नोट बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अनुज तिवारी उपरोक्त की निशानदेही पर तिलौरी नहर सद्दू का पुरवा के पास से एक दूसरे अभियुक्त अनुभव त्रिपाठी पुत्र स्व0 गणेश प्रसाद त्रिपाठी नि0 कमालापुर थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50-50 रू0 के 400 नकली नोट बरामद किया गया। गिरफ्तार दूसरे अभियुक्त अनुभव त्रिपाठी ने पूछताछ में बताया कि एक व्यक्ति जिसको मै चेहरे से पहचानता हूं जिसका नाम पता नही जानता हूं, उसी के द्वारा यह जाली नोट हमे दी गई थी। अभियुक्तों से पूछताछ में मिले अन्य तथ्यों के सम्बन्ध में छानबीन की जा रही है।