सुल्तानपुर-लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल व महर्षि बाल्मीकि जयन्ती मनायी जायेगी 31 अक्टूबर को।

0 193

- Advertisement -

: जनपद में लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती मनायी जायेगी 31 अक्टूबर को।

- Advertisement -

जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ दिलायी जायेगी।

     सुलतानपुर 30 अक्टूबर/मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन के दिये गये निर्देशों के क्रम में 31 अक्टूबर, 2020  को लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के रूप में पूरे उत्साह उमंग एवं कोविड-19 के दिशा निर्देशों के अन्तर्गत जनपद में मनाया जायेगा। जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ दिलायी जायेगी।

उक्त जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी(नजारत) ने बताया कि 31 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे से लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के रूप में मनाये जाने हेतु जनपद मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में मनाया जायेगा, जिसमें राष्ट्रीय एकता की शपथ जिलाधिकारी द्वारा दिलायी जायेगी एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया जायेगा। इसी क्रम में समस्त उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने तहसीलों में भी कार्यक्रम आयोजित करायें।

: महर्षि बाल्मीकि जयन्ती का आयोजन 31 अक्टूबर को।

सूचना विभाग उ0प्र0 लखनऊ के सांस्कृतिक दल द्वारा महर्षि बाल्मीकि रामायण का किया जायेगा पाठ।

    सुलतानपुर 30 अक्टूबर/मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन के दिये गये निर्देशों के क्रम में 31 अक्टूबर, 2020  को महर्षि बाल्मीकि की जयन्ती के रूप में पूरे उत्साह उमंग एवं कोविड-19 के दिशा निर्देशों के अन्तर्गत जनपद में मनाया जायेगा, जिसमें सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग उ0प्र0 के पंजीकृत सांस्कृतिक दल द्वारा महर्षि बाल्मीकि द्वारा रचित रामायण का पाठ करके सामाजिक मूल्यों, मानव मूल्यों आदि का प्रचार-प्रसार किया जायेगा।

यह जानकारी जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने देते हुए बताया कि जनपद में मुख्यालय पर सुदर्शन पार्क (निकट रामकली इण्टर कालेज) गन्दानाला पर महर्षि बाल्मीकि मन्दिर परिसर में 31 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11ः30 बजे से महर्षि बाल्मीकि जयन्ती मनायी जायेगी, जिसमें महर्षि बाल्मीकि द्वारा रचित रामायण, सामाजिक मूल्यों, मानव मूल्यों एवं राष्ट्र मूल्यों की स्थापना का आदर्श है, का प्रचार-प्रसार कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी विकास खण्डों में भी स्थित मन्दिरों पर महर्षि बाल्मीकि जयन्ती का आयोजन करने के निर्देश सभी खण्ड विकास अधिकारियों को दिये गये हैं।

जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।