KD NEWS-महाराज कुश की जयन्ती पर शोसल मीडिया पर जारी रहा शुभकामना संदेश, कुशभवनपुर उत्थान सेवा समिति ने दी जानकारी

0 242

- Advertisement -

@सुलतानपुर-कुशभवनपुर उत्थान सेवा समिति ने जारी किया प्रेस विज्ञप्ति:-
कुशभवनपुर(सुलतानपुर)
श्रावणी पूर्णिमा पर कुशभवनपुर दिवस के शुभकामना संदेश से भगवामय हुई सोशल साइट्स

“कुशभवनपुर उत्थान सेवा समिति” के द्वारा श्रावणी पूर्णिमा को महाराज कुशजयन्ती को “कुशभवनपुर दिवस” के रूप में मनाया जाता है, जिसे समस्त जनपदवासियों द्वारा सहर्ष स्वीकार किया गया, किंतु कोविड-19 महामारी के कारण इस वर्ष विगत वर्षों की भांति पूरे नगर में निकाली जा रही शोभायात्रा इस वर्ष स्थगित किया गया है ताकि सामाजिक दूरी का पालन किया जा सके।
समिति के लोगों ने आपदा को अवसर में बदल कर अपने उद्देश, जिले के नाम को पुनः कुशभवनपुर किये जाने को एक नया आयाम दे दिया, पूरे दिन समिति का फेसबुक ग्रुप गणमान्य व्यक्तियों के शुभकामना संदेश से पटा रहा। संस्था के सदस्य प्रणीत बौद्धिक ने बताया पौराणिक मान्यतानुसार आज का सुलतानपुर जनपद पूर्व में गोमती नदी के तट पर मर्यादा पुरुषोत्तम “भगवान श्री राम” के पुत्र महाराज कुश द्वारा बसाया गया “कुशभवनपुर” नामक नगर था। खिलजी वंश के अलाउद्दीन खिलजी के शाशनकाल में उसके भतीजे सुल्तान खिलजी के नाम पर “कुशभवनपुर” का नाम बदलकर सुल्तानपुर कर दिया गया था।
रवीन्द्र प्रताप सिंह अठैसी व यशवंत सिंह’रज्जन’ के साथ पुष्कल सिंह, भूपेंद्र सिंह, शिवाकांत पाण्डेय, अरुण मिश्रा, शरद विक्रम सिंह, मनीष मिश्रा आदि जनपद, प्रदेश के वरिष्ठ लोगों के संपर्क में पिछले कई दिनों से सम्पर्क में रहकर उन्हें “कुशभवनपुर उत्थान सेवा समिति” के द्वारा चलाये जा रहे जिले के नाम परिवर्तन और जनपद के गौरवशाली इतिहाश के बारे में बताया और प्रबुद्ध लोगों द्वारा शुभकामना संदेश व इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु, उनके द्वारा समर्थन संदेश विडिओ के माध्यम से प्राप्त किया, शुभकामना संदेश देने वाले लोगों में आदरणीय नीलकंठ तिवारी, मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, शलभमणि त्रिपाठी, विशेष सलाहकार आदरणीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, आदरणीय सूर्यभान सिंह, विधायक सुलतानपुर, आदरणीय रमेश चंद्र मिश्र विधायक जौनपुर, आदरणीय साँसद मेनका गाँधी , कुशभवनपुर, मनोज तिवारी सांसद दिल्ली, प्रेम शुक्ला राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा, लक्ष्मीकांत बाजपेयी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, संजय विनायक जोशी पूर्व राष्ट्रीय महासचिव भाजपा, डॉ ए के सिंह वरिष्ट सर्जन कुशभवनपुर, डॉ आर ए वर्मा, जिलाअध्यक्ष कुशभवनपुर भाजपा, अजय जायसवाल प्रतिनिधि अध्यक्ष नगरपालिका, रूपेश सिंह विधायक प्रतिनिधि सदर, रामचन्द्र मिश्रा वरिष्ठ भाजपा नेता, अभिषेक सिंह राणा जिलाध्यक्ष कांग्रेस, बबलू सिंह भपटा, समिति की संरक्षक प्रीति प्रकाश, देवमणि द्विवेदी, अजय जायसवाल, सुशील त्रिपाठी, बजरंग बहादुर सिंह ने अपना पूर्ण सहयोग समिति को दिया प्रातः सीताकुण्ड स्थित कुश प्रतिमा पर हवन व माल्यार्पण द्वारा तथा सायंकाल दीपदान के माध्यम से महाराज कुश की जयंती मनाई गई कार्यक्रम में जितेंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट, नीरज द्विवेदी, अभिषेक शुक्ला, अभिषेक सिंह, पंकज त्रिपाठी, प्रशांत द्विवेदी, अनुज विश्वकर्मा , दीनबंधु सिंह, आलोक दुबे, अनिल सिंहआदि उपस्थित रहे

- Advertisement -