KD NEWS-जनपद में 16 व्यक्ति कोविड-19 पाजिटिव गए पाये,देखे जनपद की रिपोर्ट

0 180

- Advertisement -

@सुल्तानपुर 08 अगस्त/ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० सीबीएन त्रिपाठी द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के अनुसार दिनांक 07 अगस्त, 2020 को कुल 197 कोविड -19 सैंपल्स की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें से 181 निगेटिव तथा 16 व्यक्ति कोविड-19 पाजिटिव पाये गये हैं। पाजिटिव पाये गये व्यक्तियों में अचिन्त गुप्ता उम्र 26 वर्ष पुत्र, अभिषेक गुप्ता उम्र 28 वर्ष पुत्रगण विजय कुमार गुप्ता निवासी 1751 पंजाबी कालोनी सुलतानपुर, विकास उम्र 20 वर्ष, राहुल उम्र 30 वर्ष, शिव मूरत उम्र 21 वर्ष, मो0 मुनव्वर उम्र 30 वर्ष, ईद मोहम्म्द उम्र 30 वर्ष, गुलशेर उम्र 27 वर्ष एवं अकबर अली उम्र 22 वर्ष, शिवम् खरे उम्र 22 वर्ष, आंचल खरे उम्र 24 वर्ष पुत्र एवं पुत्री अरबिन्द खरे निवासी 55/4

कर्मयोगी नगर सुलतानपुर, अमित सिंह उम्र 29 वर्ष पुत्र नागेन्द्र सिंह निवासी कोथराकलां पी0पी0 कमैचा सुलतानपुर,
रूपेश सिंह उम्र 29 वर्ष पुत्र राजेन्द्र प्रताप सिंह निवासी म0नं0 3198/सी विवेक नगर सुलतानपुर में जो डब्ल्यू0एच0ओ0 में मॉनीटर के पद पर कार्यरत हैं। सुजीत तिवारी उम्र 43 वर्ष निवासी झौव्वारा भदैया सुलतानपुर, विजय प्रताप सिंह उम्र 68 वर्ष पुत्र राम नवल सिंह निवासी धरौरा लम्भुआ सुलतानपुर, लक्ष्मन चौरसिया उम्र 51 वर्ष पुत्र श्याम लाल चौरसिया निवासी 386 मेजरगंज ठठेरी बाजार सुल्तानपुर में कोविद – 19 कि पुष्टि हुई है। 1228 कोविड-19 एन्टीजेन किट से टेस्ट किये गये है जिसमें से 48 कोविड-19 पॉजिटिव केस पॉजिटव पाये गये हैं, जिसमें 725 ग्रामीण क्षेत्र एवं 503 नगरीय क्षेत्र में जांच की गयी है। टूनेट
मशीन द्वारा 9 व्यक्तियों की जांच की गयी जो सभी निगेटिव पाये गये।

कोविड केयर सेन्टर के0एन0 आई० पी०एस०एस0 फरीदीपुर सुलतानपुर से 26 व्यक्ति पूर्ण स्वस्थ्य होने के उपरान्त डिस्चार्ज किये जा चुके है। मास्क लगायें, सामाजिक दूरी बनाये रखें और स्वस्थ रहें।

- Advertisement -

        सुल्तानपुर 08 अगस्त /  अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) उमाकांत त्रिपाठी ने अवगत कराया कि वर्तमान में नोवेल कोरोना वायरस(कोविड–19) के संक्रमण से बचाव/ रोकथाम हेतु पूरा देश अनलॉकडाउन है। जनपद सुलतानपुर मे मेडिकल क्वारंटाइन मे रखे गये 2140 व्यक्तियो मे से 2136 व्यक्तियो को स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किया गया, तथा 04 व्यक्ति शेष है | ग्रामीण क्षेत्रो मे 125403 व्यक्तियो एंव शहरी क्षेत्र मे 1775 व्यक्तियो को होम क्वारंटाइन मे रखा गया है, जिसमे से क्रमश: 635 व 00 व्यक्ति निगरानी मे है। जनपद मे विभिन्न स्थलो पर कुल 49 आश्रय स्थल (शेल्टर होम ) बनाये गये है, जिसमे चिकित्सीय/ शौचालय/बिस्तर सैनिटाइजर / साबुन/भोजन/ साफ-सफाई एंव सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये प्रतिपादित किया जा रहा है, जिसमे अब तक 2802 व्यक्तियो को आश्रय स्थल मे रखा गया था, जिसमे से 2802 व्यक्तियो को क्वारंटाइन अवधि पूर्ण होने पर उन्हे मुक्त किया जा चुका है,  तथा 01 मई, 2020 से अन्य राज्य/जनपदो से अब तक कुल 65975 व्यक्ति आये जिन्हे स्क्रीनिंग के पश्चात् उनको होम कोरंटाइन किया गया। 
  उक्त सभी आये प्रवासी श्रमिको को ग्रामीण क्षेत्र/शहरी क्षेत्र मे होम क्वारंटीन किया गये सभी व्यक्ति निगरानी मे है। नगरीय क्षेत्रो मे कुल 56 वार्डो एंव ग्रामीण क्षेत्र मे 986 ग्राम पंचायतो मे निगरानी समिति का गठन कर उपरोक्त व्यक्तियो का निगरानी करायी जा रही है।
  शासन की मंशानुसार जनपद मे अनलाकडाउन-03 का पालन कराया जा रहा है। जनपद मे कोरोना पाजिटिव क्षेत्र को कन्टेनमेन्ट जोन बनाया गया है तथा हाट स्पाट के रूप मे चिन्हित स्थान पर शासन के निर्देशानुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाये की गयी है | नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रो मे समितियो का गठन करके साफ - सफाई,सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है | अब तक लाकडाउन/अनलाकडाउन का पालन न करने वाले 829 व्यक्तियो के विरूद्ध एफ0आई0 आर0 करायी गयी है, 215 वाहन सीज किये गये है तथा 2641 व्यक्तियो को गिरफतार किया गया है। इसके अतिरिक्त महामारी अधिनियम के अन्तर्गत अब तक कुल 611 एफ0आई0 आर0 तथा अबतक 1464 गिरफतारी की गयी है। 

जनपद सुलतानपुर मे कोरोना वायरस की जॉच हेतु अबतक कुल 19490 नमूना लिया गया जिसमे से 18933 नमूना की जाँच प्राप्त हुयी। 557 नमूनो की जॉच रिपोर्ट आना शेष है। जनपद सुलतानपुर मे कोरोना पॉजिटिव मरीजो की कुल संख्या 986 है, जिसमे से 575 मरीज ठीक हो गये तथा 20 व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है। अवशेष 391 मरीज का इलाज चल रहा है।

जिला सूचना कार्यालय सुल्तानपुर द्वारा जनहित जारी।