सुलतानपुर-विश्व दिव्यांग दिवस पर उत्कृष्ठ कार्य करने व्यक्तियों को प्रदान किये जायेंगे पुरुस्कार-DM

0 313

- Advertisement -

प्रेस विज्ञप्ति

        सुलतानपुर 16 जून/जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने अवगत कराया है कि जनपद के समस्त जन साधारण को सूचित किया जाता है कि दिव्यांग व्यक्तियों एवं दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने व्यक्तियों/दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत स्वैच्छिक संगठनों/सेवायोजकों प्रत्येक वर्ष 03 दिसम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय‘‘विश्व दिव्यांग दिवस‘‘ के अवसर पर निम्ननिखित क्षेत्रों में पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। 

दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेण्ट अधिकारी या एजेन्सी के सेवा योजको को राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, प्रेरणास्रोत हेतु राज्य स्तरीय, दिव्यांगजनों के जीवन सुधारने निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान उत्पाद विकास के लिये, दिव्यांगजन ‘‘बाधा मुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य, दिव्यांगजनों को पनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु, सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस के लिये, दिव्यांगजन के लिये सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाडियों, दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।
उन्होंन बताया है कि राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिये विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट www.uphwd.gov.in एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तीरण कार्यालय सुलतानपुर से प्राप्त की जा सकती है।

- Advertisement -

इच्छुक व्यक्ति द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन समस्त प्रपत्रों के साथ जनपद स्तर पर 15 जुलाई, 2020 तक कार्यालय जिला दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी सुलतानपुर को प्राप्त कराये जा सकते हैं।

जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।