यूपी/सुलतानपुर-सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त जन शिकायतों का निस्तारण ससमय, गुणवत्तापूर्ण करें- सीडीओ

0 213

- Advertisement -

सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त जन शिकायतों का निस्तारण ससमय, गुणवत्तापूर्ण करें- सीडीओ

सुलतानपुर 21 जनवरी/ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती के दिशा निर्देशानुसार तहसील बल्दीराय सभागार में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी रमेश प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जन शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों को ससमय गुणवत्तापूर्ण करने का निर्देश दिये गये।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि जन शिकायतों का निस्तारण अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण करते हुए शिकायतकर्ता को पूर्णरूप से संतुष्ट किये जायें। उन्होंने कहा कि जो शिकायत भूमि विवाद से सम्बन्धित है उसमें राजस्व व पुलिस विभाग संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण कर निस्तारित करें।
पुलिस अधीक्षक श्री मीणा द्वारा पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मियों को निर्देशित किया कि पुलिस से सम्बन्धित प्रकरण को त्वरित निस्तारण कर शिकायतकर्ता को संतुष्ट करें और यदि शिकायतकर्ता में किसी प्रकार का भय हो, तो उसे भी पुलिस कर्मी दूर करें।
जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 95 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 43, विकास के 19, पुलिस के 11, समाज कल्याण 02 व अन्य विभिन्न विभागों के 14 आवेदन पत्र थे। मौके पर 06 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा मौके पर किया गया। अवशेष 89 प्रार्थना पत्र सम्बन्धित विभाग को निस्तारण हेतु भेजे जाने का निर्देश सीडीओ ने उप जिलाधिकारी बल्दीराय प्रिया सिंह को दिया। इसी प्रकार अन्य समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन शिकायतें सुनी गयी और सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित के लिये दिये गये।
जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 सीबीएन त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी डाॅ0 डी0आर0 विश्वकर्मा, परियोजना निदेशक(डी0आर0डी0ए0) एस0के0 द्विवेदी, उप प्रभागीय वनाधिकारी ए0के0 शुक्ला, उप निदेशक कृषि शैलेन्द्र शाही, डीसी मनरेगा विनय कुमार, डीसी एनआरएलएम जितेन्द्र मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 रमा शंकर सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी बल्दीराय लालचन्द्र चौधरी, तहसीलदार बल्दीराय रानी गरिमा जायसवाल तथा क्षेत्रीय खण्ड विकास अधिकारी/सीडीपीओ एवं क्षेत्रीय थानाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।
————————————————————
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा प्रसारित।

- Advertisement -