यूपी/सुलतानपुर-लोक जागरण मंच के आह्वान पर बुधवार को CAA के समर्थन में पर्यावरण पार्क से निकाली संवाद यात्रा

0 162

- Advertisement -

सुलतानपुर। लोक जागरण मंच के आह्वान पर बुधवार को नागरिकता संशोधन कानून ( सीएए ) 2019 के समर्थन में सद्भाव सभा के पश्चात एक विशाल एवं ऐतिहासिक लोकजागरण संवाद यात्रा पर्यावरण पार्क से निकाली गयी. लोकजागरण संवाद यात्रा में सीएए 2019 के समर्थन में शिक्षक, अधिवक्ता, चिकित्सक, व्यापारी, किसान, नौजवान, छात्र, महिलाएं , भूतपूर्व सैनिक , अल्पसंख्यक वर्ग सहित समाज के विभिन्न वर्गों व सामाजिक संगठनों के हजारों लोग एकत्रित हुए।

- Advertisement -

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) 2019 के समर्थन में शहर के सिविल लाइन स्थित पर्यावरण पार्क परिसर में आयोजित विशाल सद्भाव सभा को बतौर मुख्य वक्ता लोक जागरण मंच के संयोजक डा. रमा शंकर मिश्रा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राजनैतिक स्वार्थों के लिए नागरिकता संशोधन कानून के बारे में भ्रम फैलाया जा रहा है।यह कानून भारत के नागरिकों के लिए नही बना है।

श्री मिश्रा ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून की सहायता से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न के कारण वहा से विस्थापित हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई लोगों को जिन्होंने 31 दिसम्बर 2014 की निर्णायक तारीख तक भारत में प्रवेश कर लिया था उन सभी को भारत की नागरिकता दी जायेगी।

श्री मिश्रा ने आगें कहां कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश संवैधानिक मुस्लिम देश है इसलिए धर्म के नाम पर मुस्लिम उत्पीड़ित नही होते।इसलिए उन्हें इस एक्ट में शामिल नही किया गया है। विपक्ष वोट बैंक की राजनीति करने के लिए भ्रम फैला रहा है।जबकि यह कानून तीन मुस्लिम देशों में प्रताड़ित धार्मिक अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए बना है किसी की नागरिकता छीनने के लिए नही। उन्होंने कहा कि लोगों का भ्रम दूर करने के लिए लोक जागरण मंच के आह्वान पर संवाद यात्रा निकाली जा रही है।

कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सद्भाव सभा को जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष वीरेन्द्र चतुर्वेदी, अरविंद सोसायटी के अध्यक्ष डा. जे. पी .सिंह, क्षत्रिय शिक्षा समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता संजय सिंह, राजपूताना शौर्य फाउण्डेशन के संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ,अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के अध्यक्ष आर. के. सिंह, वरिष्ठ दंत चिकित्सक अनुराधा चतुर्वेदी ने सद्भाव सभा को संबोधित करते हुए अपना समर्थन नागरिकता संशोधन कानून 2019 के पक्ष में दिया। वक्ताओं ने कहा कि समाज में भ्रामक प्रचार कर विपक्ष क्षुद्र स्वार्थों की राजनीति कर रहा है। सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून 2019 बनाकर गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।

लोक जागरण मंच , काशी प्रांत के आह्वान पर आयोजित संवाद यात्रा में भाजपा के प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई , लोक जागरण मंच के संरक्षक डा. ह्रदय राम यादव , प्रवेश जी , प्रभात जी, डा.रमा शंकर पांडे, पूर्व मंत्री विनोद सिंह, विहिप जिला अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह एड., गोमती मित्र मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह, महिला आयोग सदस्य सुमन सिंह, अखिल भारतीय व्यापार मण्डल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी,अर्जुन सिंह, संजय सिंह त्रिलोकचंदी , डा. सीताशरण त्रिपाठी, ॠषिकेष ओझा, जगजीत सिंह छंगू,विधायक सूर्यभान सिंह, राजेश गौतम एवं सीताराम वर्मा , अल्पसंख्यक मोर्चा के अजादार हुसैन, अनुसूचित मोर्चा के जानकी प्रसाद, अजीत यादव, करूणा शंकर द्विवेदी, रामचन्द्र मिश्रा , प्रवीण अग्रवाल, नवीन श्रीवास्तव, सुशील त्रिपाठी, शशीकांत पांडे ,सुरेश सिंह एड.,युवा उद् बृजेश वर्मा , रूपेश सिंह ,आलोक आर्या,भारत विकास परिषद के अनिल बरनवाल, मोहित सिंह , पूजा कसौधन आदि उपस्थित रहे।