यूपी/अमेठी-समाज को सशक्त और नैतिक बनाने की जरूरत-प्राचार्य दा त्रिवेणी सिंह

0 81

- Advertisement -

यूपी/अमेठी-समाज को सशक्त और नैतिक बनाने की जरूरत-प्राचार्य दा त्रिवेणी सिंह

चंदन दुबे की रिपोर्ट

- Advertisement -

रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अमेठी के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के सायंकालीन सत्र में सम्मिलित स्वयंसेवकों को महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ0 त्रिवेणी सिंह ने जीवन जीने की कला पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज को सशक्त एवं नैतिक बनाने की जरूरत है।हमें अपने दैनिक जीवन के कार्यों को व्यवस्थित करने की जरूरत है।बौद्धिक सत्र में जल संवाद गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए डाॅ0 अर्जुन पाण्डेय ने कहा जिस पानी को भारत में देवता एवं नदियों को माँ कहा गया है आज पानी को बाजार की वस्तु बनाकर बेचा एवं खरीदा जा रहा है। अमेठी क्षेत्र के मालती एवं उज्जयिनी आदि स्थानीय नदियों का अस्तित्व खतरे में है।डाॅ0 पाण्डेय ने कहा इन नदियों के संरक्षण के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा,यदि हम समय से सचेत नहीं होंगे तो जल संकट निरन्तर गहराता जायेगा। डाॅ0 धनन्जय सिंह ने कहा गाँवों में पानी के बैंक तालाब,पोखर एवं नदियों कीआज संरक्षण की जरूरत है, जल संकट से बचने के लिए पानी के समाजशास्त्र को समझना होगा जो जल साक्षरता द्वारा सम्भव है।स्वागत करते हुए डाॅ0 सन्तोष कुमार सिंह ने कहा हमें जल की जीवन में महत्ता समझने की जरूरत है। आभार व्यक्त करते हुए डाॅ0 मानवेन्द्र प्रताप सिंह जल के वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला। बौद्धिक सत्र के अन्त में स्वयंसेवकों को स्वच्छता एवं जल संरक्षण की शपथ दिलायी गयी।

एन0एस0एस0 के विशेष शिविर में कार्यक्रमाधिकारी डाॅ0 शिप्रा सिंह, डाॅ0 देवेन्द्र मिश्र, राजकुमार जायसवाल, डाॅ0 दुष्यन्त प्रताप सिंह, डाॅ0 अजय कुमार सिंह, डाॅ0 शशिशेखर सिंह, डाॅ0 ओ0पी0 त्रिपाठी सहित स्वयंसेवक उपस्थित रहे। प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों ने पिण्डोरिया गाँव में भ्रमण कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।