यूपी /अयोध्या-नागरिक्ता संशोधन विधेयक का विरोध  भारत विरोधी पाकिस्तान को आक्सीजन :पुरूषोत्तम

0 181

- Advertisement -

यूपी /अयोध्या:-

 नागरिक्ता संशोधन विधेयक का विरोध 

- Advertisement -

भारत विरोधी पाकिस्तान को आक्सीजन :पुरूषोत्तम

रिपोर्ट मनोज तिवारी अयोध्या

विश्व हिन्दू परिषद केंद्रीय प्रबंध समिति सलाहकार सदस्य पुरूषोत्तम नारायण सिंह ने आज यंहा कहा कि नागरिक्ता संशोधन विधेयक का विरोध करने वाले भारत विरोधी पाकिस्तान को आक्सीजन दे रहे हैं।कोई भी राष्ट्रभक्त तथाकथित धर्मनिरपेक्षता की आड़ में अपने ही देश के संसाधनों को आग लगाकर इसका विरोध नही करेगा।इस विरोध के पीछे आई एस आई जैसे पाकिस्तानी खुफिया तंत्र हैं।

श्रीसिंह अयोध्या के कारसेवकपुरम् मे एक विदेशी मीडिया चैनल को अपना साक्षात्कार दे रहे थे।उन्हो ने कहा ‘‘विहिप का हमेशा यह पक्ष रहा है कि जो हिंदू दूसरे देशों में उत्पीड़न की वजह से भारत आते हैं , उन्हें घुसपैठिया नहीं बल्कि शरणार्थी माना जाना चाहिए और यह जरूरी है कि इन शरणार्थियों को सम्मानजनक जीवन और समान अधिकार मिले. लेकिन काफी समय बीत गया और शरणार्थियों को लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ी.” सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार ने जो कदम’ उठाया है,वह इस देश को सुरक्षित और सुखमय बनाने वाला है।

उन्हो ने कहा नागरिक्ता संशोधन विधेयक को लेकर देश मे पाकिस्तान परस्त तत्व आस्थिरता का माहोल बनाकर आग लगा रहे हैं,और उसमे घी उड़ेलने का कार्य राष्ट्र विभाजक और लोकतंत्र विरोधी कांग्रेस वा वामपंथी पार्टियां कर रही हैं।यह वही हैं “खाते इस देश का और गातें हैं,पाकिस्तान और चीन का”।

उन्हो ने कहा इस विधेयक के लागू होने से पाकिस्तान बंग्लादेश और अफगानिस्तान मे इतिहास बनते जा रहे अल्पसंख्यकों को भारत मे संरक्षण संवर्धन प्रदान करना कहां से गलत है?भारत के कुछ राजनीतिज्ञ इसका विरोध कराकर इस राष्ट्र को आंतरिक और वाह्य रूप से कमजोर करने मे सहायक सिद्ध हो रहे हैं।

उन्हो ने कहा इस विधेयक से भारत के स्थानीय मुस्लिमों को भयभीत और डराने के पीछे कंही ना कंही आई एस आई जैसे पाकिस्तानी खुफिया तंत्र है।जिसके शिकार यंहा का मुस्लिम समुदाय बड़ी ही सरलता से बनता जा रहा है।कोई भी राष्ट्रभक्त तथाकथित धर्मनिरपेक्षता की आड़ में अपने ही देश के संसाधनों को आग लगाकर इसका विरोध नही करेगा।आज जो पार्टिया वा संगठन तथाकथित धर्मनिरपेक्षता की आड़ मे भारत बंद और धरना प्रदर्शन कर रहे हैं,वह यहां के वास्तविक मुस्लिम नागरिकों के हितचिंतक नही हो सकते हैं। सिंह ने राममंदिर ट्रस्ट मे राजनीतिक कार्यकर्ताओ को नही समलित किये जाने पर आये गृहमंत्री अमित शाह के बयान का स्वागत करते हुए कहा कि वास्तव मे श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु बनने वाले ट्रस्ट मे राजनीतिक संगठन के कार्यकर्ताओ को समलित नही करना चाहिए साथ ही ऐसे संतधर्माचार्यों से भी दूरी बनानी चाहिए जो कभी चुनाव लड़े हों और उनमे राजनीतिक महत्वाकांछा हो।

उन्हों ने कहा इस ट्रस्ट मे सामाजिक धार्मिक और सांस्कृतिक उत्थान मे सक्रिय जिनकी आस्था श्रीराम  भक्ती मे निरन्तर लगा हुआ हो ऐसे लोगो के समलित होने से इसकी गरिमा और बढ़ेगी।