सुलतानपुर-पराली जलाने पर किसानों पर लगेगा अर्थदण्ड,DM सी इंदुमती का फरमान

0 186

- Advertisement -

पराली जलाने पर किसानों पर लगेगा अर्थदण्ड

सुलतानपुर 04 नवम्बर/ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने कहा कि खेतों में पराली जलाकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले किसान को जुर्माना देना पड़ेगा, यह जुर्माना जमीन के क्षेत्रफल के आधार पर लगेगा तथा एक बार से अधिक बार पराली जलाते पाये जाने पर अर्थदण्ड के साथ कारावास की कार्यवाही भी की जा सकती है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसीलवार टास्क फोर्स का गठन किया गया है। जिसमें सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी तथा सहायक विकास अधिकारी(कृषि) को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। यह समिति फसल अवशेष जलाये जाने की निगरानी करेगी तथा फसल अवशेष जलाये जाने की पुष्टि होने पर सम्बन्धित तहसीलदार/ नायब तहसीलदार द्वारा वसूली की प्रक्रिया सम्पन्न करायी जायेगी।
फसल अवशेष जलाने पर जुर्माना राशि की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि 02 एकड़ से कम पर दो हजार पाॅच सौ रूपये, 2 से 5 एकड़ पर पाॅच हजार रूपये तथा 5 एकड़ से अधिक पर पन्द्रह हजार रूपये का जुर्माना निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि फसल का अवशेष जलाने पर रासायनिक क्रियाओं से पर्यावरण को बहुत तेजी से नुकसान पहुंचता है। अतः कृषक भाई फसल के अवशेष खेतों में न जलायें।
——————————————————

- Advertisement -

जिलाधिकारी ने 225 दिव्यांगजनों को दिलाया दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान

सुलतानपुर 04 नवम्बर/ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में शासन द्वारा संचालित दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान योजना के द्वितीय चरण में 225 दिव्यांगजनों को नवीन दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान योजना का लाभ दिलाया है। उन्होंने जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को योजना से वंचित दिव्यांगजनों को चिन्हांकित कर भरण-पोषण अनुदान योजना का लाभ दिलाये जाने के निर्देश दिये।
——————————————————
बकाया न जमा करने पर अचल सम्पत्ति होगी निलाम

सुलतानपुर 04 नवम्बर/ तहसीलदार सदर ने बताया कि कुटुम्ब न्यायालय के न्यायालय जुर्माना वाद संख्या-322/2013 कान्ती देवी बनाम दीपक कुमार, वाकीदार दीपक कुमार सुत सरजू प्रसाद, निवासी डोमनपुर तहसील सदर के बकाया धनराशि दो लाख पैतीस हजार के सम्बन्ध में वाकीदार की अचल सम्पत्ति ग्राम डोमनपुर तहसील सदर के गाटा संख्या-834, गाटा संख्या-1291 में निर्धारित भूमि की नीलामी नायब तहसीदार नगर के न्यायालय में 19 नवम्बर को अपरान्ह 02 बजे होगी।