यूपी/अमेठी-मीनाक्षी मिश्रा के पद में उन्नति बनाई गई गौ-रक्षा विभाग के मुख्य संगठन भारतीय गौ वंश रक्षण संवर्धन परिषद की प्रान्तिय उपाध्यक्ष

0 147

- Advertisement -

यूपी/अमेठी-मीनाक्षी मिश्रा के पद में उन्नति बनाई गई गौ-रक्षा विभाग के मुख्य संगठन भारतीय गौ वंश रक्षण संवर्धन परिषद की प्रान्तिय उपाध्यक्ष

चंदन दुबे की रिपोर्ट

- Advertisement -

वर्तमान समय मे किसानों की सर्वाधिक बड़ी समस्या गौ वंश द्वारा किसानों की खेती चरने को लेकर विश्व हिन्दू परिषद कमर कस चुका है।जिसके तहत आज किसानों के हितों के रक्षार्थ विश्व हिन्दू परिषद व गौ रक्षा विहिप के केन्द्रीय संगठन मंत्री खेम चंद्र शर्मा जी ने कार्यकर्ता बैठक को संबोधित किया।इस दौरान उन्होने कार्यकर्ता मीनाक्षी मिश्रा को विश्व हिन्दू परिषद गौ रक्षा विभाग के मुख्य संगठन भारतीय गौ वंश रक्षण संवर्धन परिषद का प्रांत उपाध्यक्ष घोषित किया गया।

विदित हो कि इससे पूर्व मीनाक्षी मिश्रा भारतीय गौ वंश रक्षण संवर्धन परिषद की एक समिति राष्ट्रीय गौ रक्षा आन्दोलन समिति की प्रांत अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थीं।

मीनाक्षी मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र मे गौ सेवा के नाम पर हो रही कागजी कार्यवाही के खिलाफ आने वाले समय मे मोर्चा खोला जायेगा। व किसानों को गौ वंश आधारित खेती के प्रति जागरुक किया जायेगा।