यूपी/अमेठी-मनाया जाएगा 26 नवंबर को भारत का 70वां संविधान दिवस

0 135

- Advertisement -

यूपी/अमेठी-मनाया जाएगा 26 नवंबर को भारत का 70वां संविधान दिवस

चंदन दुबे की रिपोर्ट

- Advertisement -

जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 26 नवंबर 2019 को भारत का 70वां संविधान दिवस के रूप में मनाये जाने हेतु तैयारी बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि 26 नवंबर को सभी विभागों में कर्मचारियों एवं नागरिकों के मूल कर्तव्य एवं अधिकारों के संबंध में संगोष्ठी आयोजित की जाए। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाए।जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को संविधान के मूल कर्तव्य एवं अधिकारों के संबंध में होर्डिंग लगवाने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव,जिला विकास अधिकारी बंशीधर सरोज,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरएम श्रीवास्तव,प्रभागीय वन अधिकारी यूपी सिंह,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश पाठक,उप जिलाधिकारी गौरीगंज राकेश कुमार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।