अमेठी।क्यों हो रहा है भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव संग्रामपुर में अध्यक्ष पद के ऐलान के बाद धरना प्रदर्शन

0 643

- Advertisement -

अमेठी।क्यों हो रहा है भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव संग्रामपुर में अध्यक्ष पद के ऐलान के बाद धरना प्रदर्शन

चंदन दुबे की रिपोर्ट

- Advertisement -

भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव के प्रत्याशी गौरव पाण्डेय का मंडल अध्यक्ष पद के ऐलान के बाद भाजपा जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन,जिसमे 85 बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे,तीन दिन के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन आस्थगित

14 अक्टूबर 2019 को भाजपा मंडल अध्यक्ष का चुनाव हुआ था।जिसमे चार लोग मंडल अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी बने थे।जिसमें वोटिंग न कराके सभी वोटरों से सहमति मांगी गई थी सबने अपनी सहमति देकर अपने अपने प्रत्याशी के पक्ष में सहमति दी थी।लेकिन गौरव पाण्डेय के कहे अनुसार सबसे ज्यादा वोट हमे मिला था लेकिन चौथे नंबर के प्रत्याशी चंद्रकेश यादव को मंडल अध्यक्ष बना दिया गया।

गौरव पाण्डेय ने बताया कि चार प्रत्याशी मैदान में आए जिसमें विपिन बिहारी शुक्ला,गौरव पाण्डेय,मनोज मिश्रा,नरेंद्र दूवे और चन्द्रकेश यादव रहे।लेकिन एक माह बाद पता चला कि सपा में प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के सहयोगी को पैरासूट के माध्यम से लाकर,उद्दोगपति के समर्थन में चन्द्रकेश यादव को मंडल (ब्लॉक अध्यक्ष)अध्यक्ष बना दिया गया।

गौरव पाण्डेय ने जिले पर अपने सहयोगियों के साथ संगठन चुनाव अधिकारी भाजपा अमेठी चिरंजीव चौरसिया के मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

इस धरना प्रदर्शन मे रामेन्द्र नाथ पांडेय,कप्तान,राम बली आदि पाचासो बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।