सुलतानपुर-केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि धान क्रय केन्द्र समय से खोलें -जिलाधिकारी

0 114

- Advertisement -

धान क्रय केन्द्र समय से खोलें -जिलाधिकारी

सुलतानपुर 07 नवम्बर/ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने जनपद में संचालित धान क्रय केन्द्रों के केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि वह समय से धान क्रय केन्द्रों को खोलना सुनिश्चित करें तथा केन्द्रों पर वारदाना आदि की किसी भी दशा में कमी न रहे।
ज्ञातब्य हो कि शासन द्वारा सीधे किसानों से धान क्रय नीति के तहत जिले में विभिन्न क्रय एजेन्सियों के कुल 31 क्रय केन्द्र गत 01 नवम्बर से संचालित हैं, जिन पर शासन द्वारा धान का निर्धारित न्यूनतम सर्मथन मूल्य 1815 रूपये प्रति कुन्तल (काॅमन) एवं 1835 रूपये प्रति कुन्तल (ग्रेड-ए) की दर से धान क्रय किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त उतराई, छनाई, सफाई के मद में भी कृषकों को 20 रूपये प्रति कुन्तल के दर से प्रतिपूर्ति की जा रही है।
जिलाधिकारी ने सभी केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि वह निर्धारित समय प्रातः 09 बजे से सायं 05 बजे तक क्रय केन्द्र को सभी व्यवस्थाओं सहित खोलना सुनिश्चित करें, ताकि कृषकों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। आदेशों का अनुपालन न किये जाने पर सम्बन्धित केन्द्र प्रभारी एवं क्रय एजेन्सी के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
——————————————————

- Advertisement -

कार्यालय को स्वच्छ रखें- जिलाधिकारी

सुलतानपुर 07 नवम्बर/जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने जनपद के सभी कार्यालयाध्यक्ष/विभागाध्यक्ष को निर्देशित किया है कि वह अपने कार्यालय को स्वच्छ रखने के साथ ही कार्यालय के अभिलेखों को व्यवस्थित एवं यथोचित स्थान पर रखना सुनिश्चित करें। कार्यालय प्रांगण अथवा कार्यालय में कोई भी कार्मिक धूम्रपान न करे। कार्यालय के प्रयुक्त होने वाले उपकरण व डस्टबिन आदि को साफ-सुथरा रखा जाये। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में गन्दगी एवं अभिलेखों को अव्यवस्थित पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
——————————————————
ऊर्जा मंत्री का जनपद भ्रमण कार्यक्रम 09 नवम्बर को

सुलतानपुर 07 नवम्बर/ राज्यमंत्री ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उ0प्र0 रमाशंकर पटेल का जनपद भ्रमण कार्यक्रम 09 नवम्बर को प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री जी 12ः30 बजे कलान स्थिति विश्वनाथ पी0जी0 काॅलेज में विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मिलित होंगे।
———————————————————-