अमेठी।किसलिए किया कांग्रेस ने युद्ध स्तर पर सरकार की नीतियों के खिलाफ पर्चा वितरण

0 157

- Advertisement -

अमेठी।किसलिए किया कांग्रेस ने युद्ध स्तर पर सरकार की नीतियों के खिलाफ पर्चा वितरण

चंदन दुबे की रिपोर्ट

- Advertisement -

आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा की गलत नीतियों के लिए पूरे जिले में पर्चा वितरण का कार्यक्रम किया जिसका कारण बिजली बिल, कर्ज माफी के लिए पर्चा बांटा और लोगो से अपील की की आप लोग भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतर कर प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी का साथ दे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश शुक्ल और ट्वेंटी सिंह ने बताया कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के ऊपर पूरे प्रदेश के साथ साथ अमेठी जिले में पूरे 10 दिन तक कांग्रेस पार्टी प्रदर्शन करेगी।उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, हताश युवा पीढ़ी, अब बस भी करो भाजपा सरकार, बहुत हो रहा किसानों पर अत्याचार, ढहती अर्थव्यवस्था और बर्बाद होता उत्तरप्रदेश, आरसेप(RCEP)से भाजपा सरकार का भारत के किसानों, दुकानदारों,छोटे व्यवसाइयों पर प्रहार,आर्थिक आपातकाल के विरुद्ध कांग्रेस का सड़क से सदन तक विरोध प्रदर्शन पर्चा वितरण करके किया जा रहा है।

इस आंदोलन में विनोद मिश्र,बंसी शुक्ला,सभाजीत शुक्ल आदि कांग्रेस जनों ने पर्चा वितरण में भाग लिया।