यूपी/सुलतानपुर-सोशल मीडिया पर अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल के सम्बन्ध में प्रचारित खबर को जाॅच समिति ने पाया असत्य,

0 191

- Advertisement -

सोशल मीडिया पर अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल के सम्बन्ध में प्रचारित खबर को जाॅच समिति ने असत्य एवं झूठी पायी।

सुलतानपुर 23 नवम्बर/ सोशल मीडिया पर 18 नवम्बर को अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल पीरोसरैया विकास खण्ड धनपतगंज के सम्बन्ध में गोवंशों की मृत्यु की खबर की जाॅच जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती के निर्देश में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी व तहसीलदार बल्दीराय, खण्ड विकास अधिकारी धनपतगंज तथा पशु चिकित्सा अधिकारी धनपतगंज द्वारा की गयी, जिसमें व्हाट्सएप्प पर दर्शायी गयी गोवंश कंकाल की फोटो अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल पीरोसरैया की नही अपितु अन्यत्र की है। यह एक अफवाह व झूठी खबर है।
जाॅच के दौरान यह पाया गया कि अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल पीरोसैरया विकास खण्ड धनपतगंज में कुल 69 गोंवश हैं, जिसमें 33 नर तथा 36 मादा गोवंश संरक्षित हैं। उक्त आश्रय स्थल पर एक गोवंश का शव एवं एक कंकाल व्हाट्सएप्प के माध्यम से वायरल किये गये हैं उसके सम्बन्ध में जाॅच समिति ने गहन परीक्षण में यह पाया कि 18 नवम्बर, 2019 को एक गाय की मृत्यु हुई थी उसका शव परीक्षण पशु चिकित्सा अधिकारी धनपतगंज द्वारा किया गया, जिसमें मृत्यु का कारण अफारा बिमारी है। इसके अतिरिक्त उक्त आश्रय स्थल पर कोई मृत पशु अथवा कंकाल नहीं पाया गया।
इस सम्बन्ध में प्रधान ग्राम पंचायत पीरोसरैया ने भी अपने बयान में यह कहा कि स्थानीय पत्रकार द्वारा जो वीडियो वायरल किया गया है, वह असत्य है। अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल पीरोसरैया पर गोवंशों हेतु चारे की पर्याप्त व्यवस्था जाॅच समिति ने पायी और उसका संचालन भी सुचारू रूप से पाया गया। व्हाट्सएप्प पर दर्शायी गयी गोवंश कंकाल की फोटो अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल पीरोसरैया की नहीं अपितु अन्यत्र की है। यह एक अफवाह व झूठी खबर है।
————————————————————
जिला सूचना कार्यालय सुलतानप

- Advertisement -