अमेठी-आखिर क्यों कांग्रेस गांव गांव नगर नगर घूमकर प्रदर्शन करना चाहती है, जनता को क्या बताना चाहती है कांगेस

0 172

- Advertisement -

अमेठी।आखिर क्यों कांग्रेस गांव गांव नगर नगर घूमकर प्रदर्शन करना चाहती है, जनता को क्या बताना चाहती है कांगेस

चंदन दुबे की रिपोर्ट

- Advertisement -

उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार की आर्थिक लूट के खिलाफ जनता को सड़क पर उतारना चाहती है।जिसके लिये कांग्रेस ने पूरे उत्तरप्रदेश में पूरे 10 दिन सभी तहसीलों, ब्लाक और बड़ी बाजार में लोगो के बीच नुक्कड़ सभाओ के द्वारा भाजपा सरकार की गलत नीतिओ का विरोध किया जायेगा।

इसी कड़ी में अमेठी में भी 6 नवंबर को पर्चा वितरण,7 नवंबर को पर्चा वितरण,8-9 नवंबर को आर्थिक मंदी और सरकारी नीतियों के विरोध में नुक्कड सभा,10 नवंबर को बेरोजगारी के खिलाफ वर्तन के साथ जिले के मुख्य बाजारों में प्रदर्शन,11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस और मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंत्री पर कार्यक्रम, शिक्षण संस्थानों में महंगी शिक्षा, निजीकरण, बेरोजगारी के सवाल पर वार्ता,12-13किसानों की समस्याओं को लेकर सुनवाई अन्नदाता की सुनो(चौपाल),बिजली दर बृद्धि/कर्जमाफी/फसल का मूल्य,14 नवंबर को पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंत्री पर “नेहरू के सपनो का भारत” पर सेमिनार और पंद्रह नवंबर को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन, सभा व जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया जायेगा।

अमेठी के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के ऊपर पूरे प्रदेश के साथ साथ अमेठी जिले में पूरे 10 दिन तक कांग्रेस पार्टी प्रदर्शन करेगी।उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, हताश युवा पीढ़ी, अब बस भी करो भाजपा सरकार, बहुत हो रहा किसानों पर अत्याचार, ढहती अर्थव्यवस्था और बर्बाद होता उत्तरप्रदेश, आरसेप(RCEP)से भाजपा सरकार का भारत के किसानों, दुकानदारों, छोटे व्यवसाइयों पर प्रहार, आर्थिक आपातकाल के विरुद्ध कांग्रेस का सड़क से सदन तक विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।