अमेठी-केंद्रीय मंत्री मोती सिंह ने भादर ब्लाक में क्या कहा कि अधिकारियों के छुटी पसीने

समीक्षा बैठक में अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रश्न के सही उत्तर न देने पर मंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई जिससे सभी को पसीने छूटने लगे।बीडीओ मनरेगा शरदचंद्र श्रीवास्तव किसी भी तरह का कोई जबाब नही दे पाये।

0 339

- Advertisement -

अमेठी।राज्य सरकार के केंद्रीय ग्राम विकास मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह का भादर ब्लाक में स्वागत समारोह

चंदन दुबे की रिपोर्ट

- Advertisement -

उत्तरप्रदेश के केंद्रीय ग्राम विकास मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने भादर ब्लाक में जनसभा को संबोधित करने से पहले भादर ब्लाक में नीम का पेड़ लगाकर बृक्षारोपण किया।

भादर ब्लाक के प्रांगड़ में मोती सिंह जी को क्षेत्र के सभी बड़े संभ्रांत लोगो ने माल्यार्पण किया और उनका सम्मान करते हुए।

केंद्रीय ग्राम विकास मंत्री ने मंच से अपने भाषण में कहा कि हम चाहते हैं कि मनरेगा को बढ़ावा दिया जाय और मनरेगा के जितने स्वरूप है उनको लागू किया जाय इसके बाद उन्होंने कहा कि जो भी कार्ययोजना बनाई जाय वो दो लाख के ऊपर की हो जिससे कि बीडीओ भी उसमे भागीदार हो उन्होंने कहा कि जल रोकने के लिए तालाब की खोदाई कराई जाय।

केंद्रीय मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने ब्लाक भादर में cdo, ddo, pd, bdo के साथ मनरेगा और अन्य विकास कार्यो की समीक्षा की,और समीक्षा बैठक में अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रश्न के सही उत्तर न देने पर मंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई जिससे सभी को पसीने छूटने लगे।बीडीओ मनरेगा शरदचंद्र श्रीवास्तव किसी भी तरह का कोई जबाब नही दे पाये।

मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने समारोह के बाद ग्रामीण परेशान जनता की शिकायत सुनी और इसके साथ ही उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि आपका जो भी विकास कार्य नही हो रहा है उसे पूरा किया जायेगा।

इस स्वागत समारोह में मंडल अध्यक्ष पवन ओझा,ब्लाक प्रमुख कृष्ण कुमार जायसवाल,संजय सिंह उर्फ टिंकू सिंह अंतू देहात लोहियानगर, डम्पी सिंह संग्रामपुर, मिश्री लाल जायसवाल,रविन्द्र सिंह प्रधान घोरहा, रविन्द्र सिंह प्रधान टीकरमाफी,महेंद्र सिंह, रामशंकर सिंह,राम अकबाल तिवारी,अनिल सिंह आदि रहे।