सुलतानपुर-लेखपालों द्वारा हो रहे वसूली के वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल होने पर DM सी इंदुमती का कड़ा फैसला,

एक शिक्षक के रूप में नजर आयीं जिलाधिकारी लेखपालों को ईमानदारी से दायित्व निर्वहन की दी नसीहत

0 313

- Advertisement -

एक शिक्षक के रूप में नजर आयीं जिलाधिकारी

लेखपालों को ईमानदारी से दायित्व निर्वहन की दी नसीहत

- Advertisement -

सुलतानपुर 23 अक्टूबर/जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती एक शिक्षक के रूप में नजर आयीं और लेखपाल व कानून-गो को ईमानदारी के साथ दायित्व निर्वहन की नसीहत दी।
जिलाधिकारी पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में लेखपाल एवं कानून-गो की आयोजित एक गोष्ठी को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ पहंुचाने में लेखपाल एवं कानून-गो की एक महती भूमिका होती है। यह राजस्व विभाग के महत्वपूर्ण अंग हैं। इनके बिना कोई भी योजना का शत-प्रतिशत ग्रामीणांचलों में क्रियान्वयन किया जाना असम्भव है। उन्होंने लेखपाल एवं कानून-गो को वर्तमान परिवेश के अनुसार अपनी मानसिकता में परिवर्तन लाते हुए स्वार्थ रहित शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन किये जाने की नसीहत दी साथ ही यह भी कहा कि असहाय, गरीब, अनाथ, निर्बल एवं महिलाओं की सेवा करना एक पुनीत का कार्य है। अतः इनको प्राथमिकता देते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करें। इससे जहां एक और पात्र को योजना का लाभ मिलेगा, वहीं सहयोग करने वाले को आत्मशांति प्राप्त होगी।
गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी डाॅ0 डी0आर0 विश्वकर्मा, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, कानून गो, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
——————— ——————————–