सुलतानपुर-लम्भुआ के ब्लाक सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ आयोजन,

तहसील लम्भुआ में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से सम्बन्धित कुल 104 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों में 09 शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

0 126

- Advertisement -

शिकायतों का निराकरण गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें- मुख्य विकास अधिकारी

सुलतानपुर 01 अक्टूबर /मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में तहसील लम्भुआ के ब्लाक सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने शिकायतों का निराकरण गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
तहसील लम्भुआ में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से सम्बन्धित कुल 104 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों में 09 शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारियों को सौंपते हुए समयान्तर्गत गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी ने दियेे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में सर्वाधिक शिकायती प्रार्थना पत्र 37 राजस्व विभाग से सम्बन्धित पाये गये। इसी प्रकार विकास विभाग के 16, पुलिस विभाग के 19, विद्युत विभाग के 09, अन्य विभागों से सम्बन्धित 23 शिकायती प्रार्थना पत्र पाये गये।
इस अवसर पर डी0एफ0ओ0 आनन्देश्वर प्रसाद, उप जिलाधिकारी लम्भुआ विधेश, जिला विकास अधिकारी डाॅ0 डी0आर0 विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 सीबीएन त्रिपाठी, परियोजना निदेशक (डी0आर0डी0ए0) एस0 के0 द्विवेदी, उप निदेशक कृषि शैलेन्द्र शाही, डीसी मनरेगा विनय श्रीवास्तव, डीसी एन0आर0एल0एम0 जितेन्द्र कुमार मिश्र, तहसीलदार जीतेन्द्र गौतम सहित अन्य जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।
————————————————————
पोषण माह की समीक्षा बैठक 03 अक्टूबर को

- Advertisement -

सुलतानपुर 01 अक्टूबर/पोषण माह की समीक्षा बैठक 03 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गयी है। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी ने दी।
———————————————————————–