अमेठी-पूर्व राज्य सभा सांसद की उपस्थिति में रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महात्मा गांधी की मनाई गई 150वी जयंत्री

0 199

- Advertisement -

अमेठी।पूर्व राज्य सभा सांसद की उपस्थिति में रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महात्मा गांधी की मनाई गई 150वी जयंत्री

चंदन दुबे की रिपोर्ट

- Advertisement -

रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,अमेठी में महात्मा गाँधी की 150वीं जयन्ती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये।शिक्षक शिक्षा विभाग द्वारा प्लास्टिक मुक्त भारत विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गयी।

संगोष्ठी का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वतंत्र प्रभार डाॅ0 संजय सिंह एवं प्राचार्य डाॅ0 त्रिवेणी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डाॅ0 संजय सिंह ने कहा आज हमें स्वयं को बदलने की जरूरत है। गाँधी जी ने अहिंसा का प्रयोग कर भारत को स्वतंत्र कराया। गाँधी जी ने अपने आन्दोलन में स्वदेशी एवं सत्याग्रह का प्रयोग किया। ऐसा कार्य वही कर सकता है जिसका मनसा, वाचा, कर्मणा तीनों एक हो। हमें केवल ऐसा होना चाहिये कहते आ रहे हैं इसे कार्यरूप देने का समय आ गया है।आज सम्पूर्ण विश्व गाँधी के विचारों का सम्मान कर रहा है।प्राचार्य डाॅ0 त्रिवेणी सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने के अभियान को आज से एक आन्दोलन का रूप देने की जरूरत है। स्वागत करते हुए शिक्षक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ0 लाजो पाण्डेय ने गाँधी जी के विचारों पर प्रकाश डाला।डाॅ0 लाल साहब सिंह ने कहा समाज में सिविकसेंस का विकास जरूरी है।डाॅ0 ओमशिव पाण्डेय ने कहा प्लास्टिक आज हमारे जीवन का अंग बन चुका है।

इस कार्यक्रम में डाॅ0 राधेश्याम तिवारी, डाॅ0 अनिल कुमार शुक्ल, डाॅ0 धनन्जय सिंह, डाॅ0 दुष्यन्त प्रताप सिंह, डाॅ0 ओ0पी0 त्रिपाठी, डाॅ0 देवेन्द्र मिश्र, डाॅ0 एम0पी0 त्रिपाठी, डाॅ0 सन्तोष कुमार सिंह, डाॅ0 अजय कुमार सिंह, डाॅ0 अरविन्द कुमार सिंह, डाॅ0 पवन कुमार पाण्डेय राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमाधिकारी डाॅ0 मानवेन्द्र प्रताप सिंह, डाॅ0 शिप्रा सिंह, एवं एन0सी0सी0 अधिकारी डाॅ0 उमेश सिंह आदि उपस्थित थे। राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एन0सी0सी0 ने स्वच्छता का कार्यक्रम आयोजित किया। वाणिज्य संकाय द्वारा मद्यनिषेध पर निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित किया।विज्ञान संकाय द्वारा गाँधी जी एवं विज्ञान विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित किया।