सुलतानपुर-केन्द्रीय विद्यालय के प्रबन्ध समिति की बैठक में पहुँची DM सी इंदुमती,

0 151

- Advertisement -

केन्द्रीय विद्यालय के प्रबन्ध समिति की बैठक सम्पन्न।

- Advertisement -

सुलतानपुर 24 अक्टूबर/ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती की अध्यक्षता में केन्द्रीय विद्यालय अमहट के प्रबन्ध समिति की बैठक विद्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिसमें विद्यालय के स्थाई गेट एवं टूटी हुई दिवाल के निर्माण, डैमेज सैफ्टिक टैंक की मरम्मत, विद्यालय के सम्पर्क मार्ग के पैचप वर्क आदि आवश्यक कार्यों के अतिरिक्त एक हैण्डपम्प, 10 शौंचालय, 04 अतिरिक्त कक्ष की आवश्यकता पर चर्चा की गयी। जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन के स्तर से होने वाले कार्यों को शीघ्र अति शीघ्र कराने का आश्वासन दिया तथा जो कार्य निदेशालय स्तर के हैं उन्हें निदेशालय स्तर पत्राचार्य करने के निर्देश प्रधानाचार्य को दिये। उन्होंने विद्यालय प्रांगण, क्लास रूम, शौंचालय आदि का निरीक्षण भी किया।
बैठक में प्रधानाचार्य के0पी0 यादव, एच0ओ0डी0 सीताराम सिंह, उप प्रधानाचार्य अभिषेक त्रिपाठी, सहायक अभियन्ता लोक निमार्ण विभाग यशपाल सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
—————————————————–