अमेठी।रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस

0 236

- Advertisement -

अमेठी।रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस

चंदन दुबे की रिपोर्ट

- Advertisement -

रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर समाजशास्त्र विभाग के सौजन्य से मालवीय सभागार में एक दिवसीय संगोष्ठी आयोति की गयी।

संगोष्ठी का शुभारम्भ मुख्य अतिथि हिन्दी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डाॅ0 माधव प्रसाद पाण्डेय,विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्का अधिकारी डाॅ0 के0डी0 मिश्र एवं प्राचार्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि डाॅ0 माधव प्रसाद पाण्डेय ने कहा समाज स्वस्थ रहे इसके लिए आवश्यक है कि हम वृद्धों का सम्मान करें। आज लोग अपनी जिम्मेदारियों से दूर भाग रहे हैं। उनकी सोच अपने तक सीमित हो गयी है। विशिष्ट अतिथि डाॅ0 के0डी0 मिश्र ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि बुजुर्ग सामाजिक धरोहर है। युवा पीढ़ी आधुनिकता के दौर में भारतीय संस्कृति से पलायन कर रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ0 त्रिवेणी सिंह कहा कि आज लोगों में सेवा का भाव निरन्तर घट रहा है। वृद्धों के प्रति तिरस्कार एक वैश्विक सामाजिक समस्या हो गयी है। उपभोग वादी संस्कृति ने युवाओं में ऐसी सामाजिक मूल्यों का विकास किया है जिसमें वह अपनी पत्नी एवं बच्चों तक ही सीमित हो गया है।समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डाॅ0 धनन्जय सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि परिवार का आकार निरन्तर छोटा हो रहा है।हमारी व्यक्तिवादी एवं सुविधावादी सोच ने सामाजिक संरचना को वदसूरत बना दिया है।डाॅ0 ओ0पी0 त्रिपाठी ने कहा हमें बुजुर्गों के प्रति संवेदनशील होने की जरूरत है।

कार्यक्रम में डाॅ0 आशा गुप्ता, डाॅ0 सीमा सिंह, डाॅ0 पवन कुमार पाण्डेय, डाॅ0 सुधा शुक्ला, डाॅ0 साक्षी सिंह, डाॅ0 रीना त्रिवेदी, डाॅ0 जयेश त्रिपाठी, विवेक कुमार सिंह एवं डाॅ0 प्रज्ञा सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया। सभी के प्रति आभार डाॅ0 श्वेता द्विवेदी ने व्यक्त किया। क्विज प्रतियोगिता द्वारा समाजशास्त्र परिषद् का गठन किया गया,।

जिसमें अध्यक्ष पूनम उपाध्याय, उपाध्यक्ष निशा, सचिव शालिनी मिश्रा, कोषाध्यक्ष नम्रता सिंह, संयुक्त सचिव शीलू को मनोनिति किया गया।