अमेठी।प्रियंका गांधी वाड्रा का अमेठी आगमन पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मिली संजीवनी बूटी

0 120

- Advertisement -

अमेठी।प्रियंका गांधी वाड्रा का अमेठी आगमन पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया जगह जगह स्वागत

चंदन दुबे की रिपोर्ट

- Advertisement -

राहुल गांधी की हार के बाद प्रियंका गांधी के अमेठी आगमन पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मिली संजीवनी

प्रियंका गांधी वाड्रा अमेठी दौरे पर अमेठी पहुची दौरे पर प्रियंका गांधी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

यूपी के अमेठी में कांग्रेस पार्टी की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा अपने एक दिवसीय दौरे पर पहुंची जहां कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ “प्रियंका तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है” के नारे के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

प्रियंका गांधी ने अपने स्वागत से अभिभूत होकर वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि स्वागत के लिये धन्यवाद, आप लोग पार्टी की मज़बूती के लिए पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के साथ एक मजबूत संगठन मजबूती से खड़ा करें।

प्रियंका गांधी का काफिला रायबरेली से चलकर नहर कोठी, फुरसतगंज, बहादुरपुर, जायस होते हुए जिला मुख्यालय गौरीगंज पहुँचा।जहा पर उन्होंने कार्यकर्ताओ को संबोधित किया।

कार्यक्रम के बाद प्रियंका गांधी जामो होते हुए जगदीशपुर के लिये निकल गयी।

अमेठी के पूर्व सांसद रहे राहुल गांधी की हार के बाद प्रियंका गांधी के इस दौरे से निःसंदेह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक संजीवनी मिल गयी जिससे पार्टी की मजबूती में मदद मिलेगी।