सुल्तानपुर-समाधान दिवस के दौरानDM SP ने किया थाने का निरीक्षण,सुनी जन समस्याये

विवाद सम्बन्धित प्रकरणों को गम्भीरता से लेते हुए मौका मुवायना कर तत्काल प्रकरण का निस्तारण किया जाये। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही न बरती जाये।

0 245

- Advertisement -

थाना बल्दीराय में डीएम व एसपी ने जन शिकायतों को सुना।

सुलतानपुर 07 सितम्बर/ थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती एवं पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने थाना बल्दीराय पहंुचकर जन शिकायतों को सुना तथा उनका निराकरण भी किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा थाना बल्दीराय का निरीक्षण भी किया गया।
थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह समन्वय बनाते हुए भूमि/आबादी से सम्बन्धित विवादों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद सम्बन्धित छोटे-छोटे प्रकरण कभी-कभी बड़ा रूप ले लेते हैं। इसलिये भूमि विवाद सम्बन्धित प्रकरणों को गम्भीरता से लेते हुए मौका मुवायना कर तत्काल प्रकरण का निस्तारण किया जाये। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही न बरती जाये।
थाना समाधान दिवस में कुल 23 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमे से 11 शिकायती प्रार्थना पत्रों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया। 03 शिकायती प्रार्थना पत्र ताजिया ले जाने वाले मार्गों से सम्बन्धित थे, जिन्हें गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने पक्ष व विपक्ष के लोगों को तत्काल तलब कर विवाद का समझौता कराया तथा सम्बन्धितों को अनावश्यक विवाद न किये जाने की हिदायत भी दी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने थाना बल्दीराय का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना के विभिन्न पटलों एवं प्रांगण की साफ-सफाई देखी तथा अभिलेखों का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार व उप जिलाधिकारी बल्दीराय प्रिया सिंह भी मौजूद रहे।

- Advertisement -