अमेठी।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का हुआ भव्य स्वागत, लोगो दिखा अपने प्रदेश अध्यक्ष को देखने मिलने की लालसा

स्वागत समारोह के दौरान जब प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष का भारी काफिला अमेठी बार्डर के लोहियानगर बाजार पहुचा तो वहां पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सहसंयोजक पंचायत प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश बलवंत सिंह ने अपने हजारों कार्यकर्ताओ के साथ स्वागत की तैयारी कर रखी थी।

0 611

- Advertisement -

अमेठी।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का हुआ भव्य स्वागत, लोगो दिखा अपने प्रदेश अध्यक्ष को देखने मिलने की लालसा

चंदन दुबे की रिपोर्ट

- Advertisement -

आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह प्रतापगढ़ की विधानसभा की खाली सीट पर होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर जिले में उपचुनाव के लिए समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए आये उसी कार्यक्रम के लिए अमेठी में जगह जगह स्वागत समारोह आयोजित किया गया जिसमें माला फूल से उनका स्वागत किया गया।

स्वागत समारोह के दौरान जब प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष का भारी काफिला अमेठी बार्डर के लोहियानगर बाजार पहुचा तो वहां पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सहसंयोजक पंचायत प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश बलवंत सिंह ने अपने हजारों कार्यकर्ताओ के साथ स्वागत की तैयारी कर रखी थी।

जब उनका काफिला लोहियानगर बाजार पहुचा तो भाजपा के नेता बलवंत सिंह और के के सिंह ने अपने प्रदेश अध्यक्ष को फूलों की बड़ी माला से माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश में नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की सरकार में सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास लेकर गरीबो के लिये काम किया जा रहा है प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देवतुल्य किसानों ने योगी मोदी सरकार बनाने में अपना पूरा सहयोग दिया है और ऐसे किसानों को मैं दिल से सम्मान करता हु।

वरिष्ठ भाजपा नेता बलवंत सिंह ने कहा कि आज हमारे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत देव जी लोहियानगर में यहा के जनता के बीच में आये और उनका स्वागत किया गया अब यहा से अध्यक्ष स्वतंत देव सिंह प्रतापगढ़ जिले में समीक्षा बैठक करेंगे और उसके बाद यहा से लखनऊ के लिए वापस जाएंगे।

इस कार्यक्रम में अभय सिंह,संजय सिंह टिंकू, डंम्पी सिंह,दीपक सिंह, राजेन्द्र सिंह,विनय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।