सुलतानपुर-अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टूर्नामेंट 2019-20 के लिए उत्तर प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए जनपद से हुआ सलेक्शन

प्रदेश स्तर पर सुलतानपुर जनपद का बढ़ाया गौरव

0 210

- Advertisement -

*केन्द्रीय सिविल सर्विसेज सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड नई दिल्ली, ( Department of Personnel and Training)* के तत्वावधान में आयोजित होने वाली *अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टूर्नामेंट 2019-20* हेतु उत्तर प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए सुलतानपुर के * अनूप कुमार गुप्ता एवं प्रज्ञा सिंह का सेलेक्शन हुआ।* यह सेलेक्शन ट्रायल *२१-२२ अगस्त* को *झांसी* में आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश भर के संभागों के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
अयोध्या मंडल की तरफ से सुलतानपुर के _श्री संजय श्रीवास्तव, डा विवेक गुप्ता, अनूप कुमार गुप्ता, सौरभ रावत, श्रीमती मधुलिका, वंदना एवं  प्रज्ञा सिंह_ ने प्रतिभाग किया। सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। * संजय श्रीवास्तव* ने पुरुष ओपेन एवं वेटर्न दोनों वर्गों में प्रतिभाग किया। दोनों ही वर्गों में आपने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने मैच जीते परन्तु निर्णायक मैच में महात्वपूर्ण मौके पर अंक गंवाने से सेलेक्शन से वंचित होना पड़ा।डा विवेक गुप्ता ने अपने खेल कौशल से सभी की प्रशंसा प्राप्त की। श्रीमती मधुलिका दुर्भाग्यशाली रहीं कि पहले राउंड में ही वर्तमान चैंपियन से भिड़ना पड़ा । वंदना ने भी काफी मेहनत की परंतु उन्हें पांचवें स्थान से संतोष करना पड़ा। *अनूप कुमार गुप्ता ने अपनी पिछली रैंकिंग सुधारते हुए पुरुष ओपेन वर्ग में प्रदेश में चौथा स्थान एवं महिला वर्ग में सुश्री प्रज्ञा सिंह ने तीसरा स्थान* हासिल कर प्रदेश में सुलतानपुर का गौरव बढ़ाया।