अम्बेडकरनगर-नागपंचमी को जलाभिषेक के मद्देनजर प्रशासन सतर्क डी.एम, एस.पी. के निर्देशन में चप्पे चप्पे पर नजर रख रहे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी

0 137

- Advertisement -

*नागपंचमी को जलाभिषेक के मद्देनजर प्रशासन सतर्क डी.एम, एस.पी. के निर्देशन में चप्पे चप्पे पर नजर रख रहे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी*

रिपोर्ट -शिवम मिश्र

- Advertisement -

आलापुर अम्बेडकरनगर–नागपंचमी को अयोध्या से जल लाकर यहां के शिव मन्दिरों मे कांवड़ियों के जत्थों द्वारा जलाभिषेक किये जाने के मद्देनजर पुलिस एवं प्रशासनिक अमला जिलाधिकारी राकेश मिश्र पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार मिश्र अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार मिश्र एवं अपर जिलाधिकारी के निर्देशन में 24 घंटे पहले ही हुआ काफी सतर्क। उपजिलाधिकारी भरत लाल सरोज, क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर जहां पूरे तहसील एवं सर्किल क्षेत्रों में है भ्रमण शील। वही जहांगीरगंज थानाध्यक्ष पी.एन.तिवारी, आलापुर थानाध्यक्ष राम अवतार, उप निरीक्षक कृष्णकांत, राजेसुल्तानपुर थानाध्यक्ष राम लखन पटेल भी अपने अपने थाना क्षेत्रों में मय फोर्स है भ्रमणशील। डायल सौ पुलिस कर्मी भी है पूरी तरह मुस्तैद।महात्मा गोबिन्द साहब की तपोस्थली अहिरौली गोबिन्द साहब, चहोड़ाघाट समेत तहसील क्षेत्र के विभिन्न मठ मन्दिरों एवं शिवालयों तथा बाजारों में अभी से जमा होने लगा है कावरियों का जत्था। सोमवार प्रातः कांवरिये करेंगे जलाभिषेक।