अमेठी।राज्य सभा सांसद गांधी परिवार के करीबी डॉ.संजय सिंह ने कांग्रेस और राज्यसभा सदस्य पद से दिया इस्तीफा चंदन दुबे की रिपोर्ट बुधवार को बीजेपी में शामिल हों सकते है संजय सिंह-सूत्र

बुधवार को बीजेपी में शामिल हों सकते है संजय सिंह-सूत्र

0 431

- Advertisement -

अमेठी।राज्य सभा सांसद गांधी परिवार के करीबी डॉ.संजय सिंह ने कांग्रेस और राज्यसभा सदस्य पद से दिया इस्तीफा

चंदन दुबे की रिपोर्ट

- Advertisement -

बुधवार को बीजेपी में शामिल हों सकते है संजय सिंह-सूत्र

अमेठी के राज परिवार से आते हैं।इस बार के लोकसभा चुनाव में संजय सिंह सुल्तानपुर संसदीय सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे।

डॉ. संजय सिंह असम से राज्यसभा सदस्य हैं और उनका कार्यकाल अभी एक साल का बचा हुआ था. इसके बावजूद उन्होंने राज्यसभा और कांग्रेस छोड़ने का एलान कर दिया है।हालांकि संजय सिंह ने अपने राजनीतिक पारी का आगाज कांग्रेस से शुरू किया था,लेकिन राममंदिर आंदोलन के दौरान कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे।

संजय सिंह ने इस्तीफे के बाद कहा,”मैं कांग्रेस इसलिए छोड़ रहा हूं क्योंकि कांग्रेस नेतृत्व में जीरो है।मैं ‘सबका साथ सबका विकास’ के कारण मोदी का समर्थन करता हूं।

संजय सिंह 1998 में अमेठी संसदीय सीट से कांग्रेस के कैप्टन सतीश शर्मा को हराकर सासंद चुने गए थे। इसके बाद वो अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे. राहुल गांधी के कांग्रेस में एंट्री करने के बाद उन्होंने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में वापसी की. 2009 के लोकसभा चुनाव में संजय सिंह सुल्तापुर सीट से सांसद चुने गए थे।

कांग्रेस पार्टी ने उन्हें असम से राज्यसभा भेजा था।इसके चलते सुल्तानपुर सीट से उनकी दूसरी पत्नी अमिता सिंह चुनाव लड़ी थीं,लेकिन वो जीत नहीं सकीं।