विद्युत करेंट लगने से ग्राम ओदरा में रिटायर्ड फौजी की मौत, डीएम द्वारा व्यक्त किया गया शोक-सुलतानपुर

0 308

- Advertisement -

विद्युत करेंट लगने से ग्राम ओदरा में रिटायर्ड फौजी की मौत, डीएम द्वारा व्यक्त किया गया शोक।

सुलतानपुर 14 जुलाई/ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने बताया कि आज (14 जुलाई) को प्रातः लगभग 08ः30 बजे ग्राम ओदरा, परगना मीरानपुर, तहसील सदर में समीम अहमद( उम्र लगभग 53 वर्ष) पुत्र स्व0 मोतीन अहमद (रिटायर्ड फौजी) की मृत्यु समर सेबुल नलकूप का केबल ठीक करते समय विद्युत करन्ट लगने से मृत्यु हो गयी। मृतक के परिवारजनों द्वारा पंचनामा कराकर शव का अन्तिम संस्कार कराया गया।
जिलाधिकारी द्वारा उक्त घटना पर गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि उक्त घटना की सूचना मिलते ही जानकारी करायी गयी, जिसमें मृतक समीम अहमद अपने निजी समर सेबुल नलकूप का केबल ठीक करते समय करेंट लगने से मृत्यु हुई है। जबकि सोशल मीडिया पर उक्त घटना भ्रामक एवं सत्यता से बिल्कुल परे चलाया गया है कि ‘‘खम्भे के बगल लगे स्टे राॅड में उतरा करेंट से रिटायर्ड फौजी की मौत। यह भी दर्शाया गया है कि खेत में काम करते समय हुआ हादसा‘‘। उन्होंने सत्य समाचार के प्रसारण की अपेक्षा की है।

- Advertisement -