सुल्तानपुर -पुलिस समाचार /-जनपद में पुलिस द्वारा की गई आज की कार्यवाही 

0 167

- Advertisement -

पुलिस समाचार जनपद सुल्तानपुर
1. पुलिस अधीक्षक, सुल्तानपुर के निर्देशन में अवैध शराब के विरूद्ध चलाये गये अभियान के अन्तर्गत जनपद सुल्तानपुर के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अवैध शराब बनाने वालो के सम्बन्ध में कई जगहो पर छापेमारी कर कई कुन्तल लहन नष्ट किया गया एवं अभियुक्तो के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी।

2. पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर के निर्देशन में जनपद में शांति व्यवस्था भंग किये जाने के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के अन्तर्गत थाना बल्दीराय से 04, थाना मोतिगरपुर से 02, थाना जयसिंहपुर से 04, थाना अखण्डनगर से 03, थाना कुरेभार से 02, थाना धम्मौर से 02 कुल 17 व्यक्तियो का अलग.अलग प्रकरण के सम्बन्ध में शांति व्यवस्था भंग करने के सम्बन्ध में चालान कर मा0 न्यायालय पेश किया गया ।

- Advertisement -

थाना को0नगर
पुलिस अधीक्षक, सुल्तानपुर के निर्देशन में वारण्टी अभियुक्तो के विरूद्ध चलाये गये अभियान के अन्तर्गत थाना को0नगर पुलिस द्वारा 03 वारण्टी 1. राहुल पाण्डेय पुत्र वीरेन्द्र पाण्डेय, 2. नितिन उर्फ विनय पाण्डेय पुत्र धीरेन्द्र पाण्डेय, 3. रोशन पाण्डेय पुत्र वीरेन्द्र पाण्डेय नि0गण ढकवा, थाना को0नगर, सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

थाना कादीपुर
पुलिस अधीक्षक, सुल्तानपुर के निर्देशन में संदिग्ध व्यक्तियों के सम्बन्ध में चलाये ये चेकिंग अभियान के अन्तर्गत थाना कादीपुर पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाईकिल 03 अभियुक्त 1. मो0 आरिफ पुत्र तौफिक नि0 हसनपुर टैनी, थाना कादीपुर, सुल्तानपुर, 2. शिवम सिंह पुत्र विनोद कुमार सिंह नि0 चांद नैया, थाना कादीपुर, सुल्तानपुर, 3. राजु उर्फ राजेश पुत्र राम भरोस नि0 मुड़िला बाजार, थाना कादीपुर, सुल्तानपुर गिरफ्तार। 1. मु0अ0सं0 258/19 धारा 379 भा0द0वि0, 2. मु0अ0सं0 266/19 धारा 41/411 भा0द0वि0। बरामदगी- 1. हीरो हाण्डा स्प्लैण्डर बिना की, 2. हीरो हण्डा स्प्लैण्डर प्लस यू0पी0 44 एन 4220।

थाना लम्भुआ
पुलिस अधीक्षक, सुल्तानपुर द्वारा अवैध शराब के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के अन्तर्गत थाना लम्भुआ में 40ली0 अवैध शराब सहित 02 अभियुक्त 1. दरगाही पुत्र सहदेव नि0 नरहरपुर, थाना लम्भुआ, सुल्तानपुर, 2. सतई पुत्र बलगू नि0 आनापुर, थाना चांदा, सुल्तानपुर गिरफ्तार। मु0अ0सं0 329/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम।

थाना अखण्डनगर
पुलिस अधीक्षक, सुल्तानपुर के निर्देशन में वारण्टी अभियुक्तो के विरूद्ध चलाये गये अभियान के अन्तर्गत थाना लम्भुआ में 03 वारण्टी, 1. अरूण कुमार पुत्र मुन्नी लाल, 2. कपिलदेव पुत्र मुन्नीलाल, 3. मेवालाल पुत्र रामदेव नि0गण कलवारी बांध, थाना अखण्डनगर को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

यातायात
आज दिनांक 02.06.2019 पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर के निर्देशन में यातायात निरीक्षक द्वारा नो0 पार्किंग जोन मे खडे वाहनो के विरुद्ध चस्पा चालान का अभियान चलाया गया जिसके तहत नो पार्किग में खडे 55 वाहनो का नोटिस चस्पा कर वाहनो का चालान किया गया व 08 वाहनो का एम0वी0 एक्ट मे चालान व 02 ट्रक का नो.इन्ट्री मे चालान व 4000 रु0 शमन शुल्क जुर्माने के तौर पर वसुल किया गया

थाना गोसाईगंज
पुलिस अधीक्षक, सुल्तानुपर के निर्देशन में अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के अन्तर्गत थाना गोसाईगंज में 01 अभियुक्त तौफिक पुत्र स्व0 अली मोहम्मद नि0 नयापुरवा फरीदीपुर, थाना गोसाईगंज , सुल्तानपुर गिरफ्तार।मु0अ0सं0 330/19 धारा 3/5/8 गोवधनिवारण अधिनियम।
बरामदगी- 240 किलो0 प्रतिबंधित मांस, बांका एवं सीका।