सुलतानपुर-जनपद का सम्पूर्ण समाधान दिवस डीएम की अध्यक्षता में18 जून को तहसील जयसिंहपुर में होगा आयोजित

0 171

- Advertisement -

सम्पूर्ण समाधान दिवस 18 जून को।
डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जयसिंहपुर में होगा आयोजित।

सुलतानपुर 17 जून, जनता की समस्याओं, शिकायतों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से निस्तारण के उद्देश्य से जनपद की पॉचों तहसीलों में 18 जून को प्रातः 10ः00 बजे से अपरान्ह 02ः00 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा, जिसमें जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी(प्रशा0), अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तथा सम्बन्धित उप जिलाधिकारी द्वारा जन सुनवाई की जायेगी।
जिलाधिकारी सी0 इन्दूमती की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस माह के तीसरे मंगलवार 18 जून को तहसील जयसिंहपुर में, अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय की अध्यक्षता में तहसील कादीपुर में, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी की अध्यक्षता में, तहसील लम्भुआ में तथा तहसील सदर व तहसील बल्दीराय में सम्बन्धित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होगा, जिसमें जनता की समस्याओं व शिकायतों को सुना जायेगा और सम्बन्धित अधिकारियों से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के साथ कराये जायेंगे।

- Advertisement -

जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उपरोक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस जयसिंहपुर में स्वयं उपस्थित रहेंगे तथा अन्य सभी तहसीलों में तहसील स्तरीय/ब्लाक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।