जौनपुर-भारतीय किसान यूनियन द्वारा सौंपा गया जिला अधिकारी को पांच सूत्रीय मांग- रिपोर्ट मनीष पाठक

0 174

- Advertisement -

भारतीय किसान यूनियन द्वारा सौंपा गया जिला अधिकारी को पांच सूत्रीय मांग
जौनपुर रिपोर्ट मनीष पाठक
जौनपुर। किसान यूनियन भाने संगठन जिला मुख्यालय जौनपुर पर किसान मजदूर समस्या को लेकर पंचायत की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने की तथा संचालन प्रेम राज मिश्रा ने किया जिसमें 5 सूत्री मांग को जिला अधिकारी को सौंपा गया। बताते चले कि आज दिनांक 06/06/ 2019 को भारतीय किसान यूनियन द्वारा जिला मुख्यालय पर पहुंचकर जिला अधिकारी को पांच सूत्रीय मांग सौंपा गया जिस के संचालक अमरनाथ यादव जिला अध्यक्ष ने किया। किसानों के पास सूत्रीय मांग में उन्होंने सबसे पहला मांग माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ द्वारा जिलाधिकारी जौनपुर को सौंपा।
प्रमुख मांगे-
1-किसानों को दी जा रही किसान सहायता राशि समस्त किसानों के खातों में तत्काल भेजी जाए तथा सर्वे में छुटे किसानों का सरकार सर्वे कराकर उनके खातों में भी सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए।
2-किसानों द्वारा समस्त बैंकों से लिए गए एक लाख तक का ऋण माफ किया जाए।
3-विधवा विकलांग एवं वृद्धों को दी जाने वाली राशि 500 से बढ़ाकर 1000 किया जाए।
4-ब्लाकमछली शहर एवं मड़ियाहूं जिला जौनपुर में छात्रों को दिए गए आवासों की जांच कराई जाए तथा पात्रों को आवास उपलब्ध कराया जाए।
5-किसानों की असुविधा को देखते हुए मीरगंज मछली शहर में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा स्थापित की जाए।
प्रतिनिधि मण्डल
जिला अध्यक्ष अमरनाथ यादव के नेतृत्व में उपस्थित महिला अध्यक्ष संतोषी मौर्य राजेंद्र प्रसाद सिंह प्रेम राज मिश्रा संतराज बिंद कालिका गुप्ता चिंतामणि राम लाल यादव रामचंद्र गुप्ता शेषनाथ गुप्ता अमरनाथ मौर्य विनोद कुमार पांडे रामाश्रय लालजी तिवारी छोटे लाल गौड़ सावित्री देवी विश्वकर्मा बिंदु देवी शिवकुमारी मौर्य निर्मला मौर्या सीमा मौर्य चंद्रावती गौतम यामी गौतम जोशना गौतम प्रेमा देवी अभी राजीव मौर्या की कुमारी मां निर्मला देवी मौर्य जीता पटेल संगीता पटेल श्यामा देवी शांति आदि उपस्थित रहे।