अमेठी-नोडल अधिकारी द्वारा नगर पंचायत अमेठी का सघन निरीक्षण

0 295

- Advertisement -

अमेठी।नोडल अधिकारी द्वारा नगर पंचायत अमेठी का सघन निरीक्षण

चंदन दुबे की रिपोर्ट

- Advertisement -

अमेठी जिले के नोडल अधिकारी द्वारा अमेठी नगर पंचायत का निरीक्षण किया गया।

जिसमें शासन द्वारा बनाए गए जिले के नोडल अधिकारी अजय चौहान आईएएस ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अमेठी में स्थिति उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बस अड्डे पर पहुंचकर वहा पर बनाये गये शौचालय,यात्री गेस्ट हाउस,यात्री प्रतीक्षालय और परिसर के साथ साथ परिवहन विभाग के बसों के आवागमन की सूची,किराया सूची सहित अन्य तरह की बिंदुओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ राम मनोहर मिश्र,मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ,अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव यस यस पी दयाराम सरोज, उपजिलाधिकारी रामप्रकाश,सीओ अमेठी पीयूषकांत राय आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।