मनाई गई चाचा नेहरू की 55 वीं पुण्यतिथि- रायबरेली

0 136

- Advertisement -

मनाई गई चाचा नेहरू की 55 वीं पुण्यतिथि

चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पण कर व माल्यार्पण कर किया नमन

- Advertisement -

रायबरेली। पूरा देश आज भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 55 वी पुण्यतिथि मना रहा है, इसी क्रम में रायबरेली जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी अन्य संगठनों द्वारा चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पण कर व माल्यार्पण कर उनको नमन किया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में आयोजित कार्यक्रम में पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि देने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने उनके व्यक्तिगत जीवन पर प्रकाश डालते हुए भारत के लिए योगदान पर भी चर्चा की

कांग्रेस जिला अध्यक्ष बीके शुक्ला ने बताया कि चाचा नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे और उन्हीं के द्वारा किए गए कार्यों के कारण आज आधुनिक भारत विकास के पथ पर अग्रसर है, देश के लिए उनके द्वारा दिए गए योगदान को कभी नहीं भूल सकते।

रिपोर्ट- हिमांशु शुक्ला